BHEL Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस समय आपके सामने सुनहरा मौका सामने आया है। भारत सरकार की महारत्न कंपनियों में एक भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Limited –BHEL) ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो अधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया 13 सिंतबर 2022 से शुरू हो चुकी है। इसमें कुल 150 पद भरे जाएंगे।
