Bihar B.Ed Result OUT: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, हाजीपुर की प्रीति अनमोल ने किया टॉप

Bihar B.Ed result Released: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं। दो साल का बीएड और शिक्षा शास्त्री में करीब 2 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
Bihar B.Ed Result OUT: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। 1,89, 844 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) आज (8 जुलाई, 2024) बिहार बी.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED) 2024 (B.Ed. और शिक्षा शास्त्री) के नतीजे घोषित कर दिए हैँ। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कुल 1,89,568 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 1,80,050 छात्रों ने सफलता हासिल की है। हाजीपुर की प्रीति अनमोल ने टॉप किया है। अनमोल को 102 अंक मिले हैं। इस बार की प्रवेश परीक्षा में सबसे ज्यादा पुरुषों ने सफलता हासिल की है।

प्रवेश परीक्षा में 94,392 पुरुष शामिल हुए थे। इसमें 91,832 ने सफलता हासिल की है। इसी तरह 95,176 महिला कैंडिडेट्स में 88,218 सफल हुई है। वहीं, दो साल के शिक्षा शास्त्री में प्रवेश परीक्षा में कुल 284 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें 257 छात्र सफल हुए हैं।

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक


1 – सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर biharcetbed-lnmu.in पर विजिट करें।

2 – फिर होमपेज पर "Bihar B.Ed CET 2024 Result" लिंक पर क्लिक करें।

3 – इसके बाद लॉगिन पेज पर आगे बढ़ने के लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

4 – मांगी गई पूरी जानकारी दर्ज करें। जिसमें अपना रोल नंबर और कोई अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

5 – अब अपना रिजल्ट देखने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

6 – इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र बिहार के कई कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर विश्वविद्यालय की हेल्पलाइन नंबर में फोन कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन वाले छात्र काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकते हैं। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अधिकतम 12 विश्वविद्यालयों के लिए किया जा सकता है।

NEET-UG 2024 के लिए काउंसिलिंग प्रोसेस अगले आदेश तक स्थगित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।