Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। बोर्ड ने नतीजे जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट (Bihar Board Matric Result 2022) 29 मार्च 2022 को जारी किया जा सकता है।
हालांकि, ज्यादा जानकारी के लिए छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाएं रखें। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने में देरी हो रही है। दरअसल, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का मैथ पेपर लीक (Bihar Board Paper Leak) हो गया था और इसी करण से रिजल्ट आने में देरी हो रही है।
रिजल्ट वाले दिन छात्रों को एक दूसरी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है और वो है वेबसाइट का डाउन होना। होता यह है कि रिजल्ट जारी होने के बाद, यूजर की संख्या बढ़ जाने पर वेबसाइस स्लो हो जाती है। ऐसी स्थिति में छात्र दूसरी वेबसाइट पर भी अपनी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट hindi.news18.com पर भी चेक कर सकेंगे।
इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट