Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड ने जारी कर दिए 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Bihar Board Exam 2025 Date Sheet Model Paper: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके साथ ही मॉडल पेपर भी जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है। आइये जानते हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कब से शुरू होंगी

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 3:40 PM
Bihar Board Exam 2025 Date Sheet Model Paper: बिहार बोर्ड मैट्रिकमें विज्ञान विषय का पेपर 35 पेज का होगा। वहीं संस्कृत का 21 पन्ने का है।

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2025 तक होगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 तक होगी। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह और दोपहर दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इस बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2025 के लिए मॉडल पेपर भी जारी कर दिए हैं।

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं। इन्हीं मॉडल पेपर के मुताबिक, छात्र तैयारी कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर जारी करने की जानकारी दी है।

मैट्रिक में विज्ञान विषय का पेपर 35 पेज का


मॉडल पेपर में इस बार बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या दोगुनी है। इंटर और मैट्रिक परीक्षा में सभी खंडों से दोगुने प्रश्न पूछे जाएंहे। लेकिन छात्रों का आधे प्रश्नों का ही जवाब देना है। सालाना परीक्षा में बहुविकल्पीय, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में विकल्पों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। मैट्रिक में विज्ञान विषय का पेपर 35 पेज का होगा। वहीं संस्कृत का पेपर 21 पेज का होगा। मैट्रिक विज्ञान विषय में कुल 110 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या 80 है। जिसमें 40 प्रश्नों के जवाब देना है। 24 लघु उत्तरीय प्रश्न और 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 24 लघु उत्तरीय प्रश्नों में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के 8-8 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी से 4-4 प्रश्न का जवाब देना है।

बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 मॉडल पेपर ऐसे करें डाउनलोड

1 – सबसे पहले छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर विजिट करें।

2 – फिर होमपेज पर “सर्कुलर सेक्शन” पर क्लिक करें।

3 – मॉडल पेपर पर क्लिक करें। यहां इंटरमीडिएट और मैट्रिक दो ऑप्शन दिखाई देंगे।

4 – इसके बाद 10 या 12वीं का मॉडल पेपर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

5 – फिर इस PDF फाइल को डाउनलोड करें। इसे भविष्य के लिए सेव करके भी रख सकते हैं। इतना ही नहीं, इस कॉपी का प्रिंट भी ले सकते हैं।

बिहार में टॉपर छात्रों की प्रोत्साहन राशि में इजाफा

बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड टॉपर्स को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस बार यह राशि दोगुना कर दी गई है। इंटरमीडिएट परीक्षा के तीनों स्ट्रीम - आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट जारी की जाएगी।

पहली रैंक पाने छात्र को 2 लाख रुपये मिलेंगे। पिछली बार यह राशि 1 लाख रुपये थी।

दूसरी रैंक हासिल करने वाले छात्र को इस बार 1.50 लाख रुपये मिलेंगे। पिछली बार यह राशि 75,000 रुपये थी।

तीसरी रैंक हासिल करने वाले को इस बार 1 लाख रुपये मिलेंगे। पिछली बार यह राशि 50,000 रुपये थी।

चौथी और पांचवी रैंक हासिल करने वाले छात्रों को 20,000 रुपये मिलेंगे। पिछली बार यह राशि 15,000 रुपये थी। यही प्रोत्साहन राशि 10वीं के लिए भी है।

दस साल का सबसे बड़ा एजुकेशन प्लान, 85 नए केवी और 28 नवोदय स्कूल खोलने की मंजूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।