BSEB Bihar Board Result 2025 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के चेयरमैन आनंद किशोर ने 2025 बोर्ड परीक्षाओं की रिजल्ट जारी होने की तारीख की घोषणा कर दी है। अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में कक्षा 10वीं के परिणाम आएंगे। जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट मार्च 2025 के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाएंगे। BSEB कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2025 एक से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं, जो 17 फरवरी को शुरू हुई थीं। ये 25 फरवरी को समाप्त होने वाली हैं।
