Bihar Police Recruitment 2022: बिहार में सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस विभाग (Bihar Police Department) में खाली पड़े 44,000 पदों पर सरकार जल्द ही बहाली करने जा रही है। इसका ऐलान खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने किया है। उन्होंने कहा कि एक लाख 52 हजार पुलिसकर्मियों की बहाली का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से बचे 44,000 खाली पड़े पदों को जल्दी भर लिया जाएगा। बहाली को लेकर खुद सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को तैयारियों को तेज करने के आदेश दे दिए हैं।
