संघ लोकसेवा आयोग (Union Public Service Commission- UPSC) की ओर से आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Civil Services Preliminary Exam) पास करने वाली बिहार की महिला अभ्यर्थियों को 1,00,000 रुपये की सहायत राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा क्लीयर करने वाली महिला अभ्यर्थियों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
