अल्लू अर्जुन और यश के बाद बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी किया ये बड़ा काम, बज रही तालियां

कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में प्यार का पंचनामा फिल्म के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी

अपडेटेड Aug 31, 2022 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
कार्तिक आर्यन के इस फैसले पर सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने भी उनकी प्रशंसा की है

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को इस समय चारों तरफ से प्रशंसा मिल रही है। वजह यह है कि उन्होंने 9 करोड़ रुपये का एक ऑफर ठुकरा दिया है। आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि इतना बड़ा ऑफर ठुकराने पर प्रशंसा क्यों? तो आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने तंबाकू के खिलाफ मुहिम में अपना योगदान करते हुए पान मसाला का विज्ञापन करने से मना कर दिया है।

बॉलीवुड हंगामा ( Bollywood Hungama)के मुताबिक कार्तिक के ऐड ठुकराने की खबर पर उन्होंने इंडस्ट्री के एक मशहूर ऐड गुरू से इस बात की और उन्होंने कहा ‘जी हां, कार्तिक ने पान मसाला कंपनी के 9 करोड़ के ऑफर को ठुकरा दिया है। कार्तिक के कुछ सिद्धांत हैं, जो आजकल इंडस्ट्री के बहुत ही कम एक्टर्स में देखने को मिलता है। कार्तिक युवाओं के आइकन हैं और यह बहुत अच्छी बात है कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के इस फैसले पर सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने भी उनकी प्रशंसा की है।

अपने इस कदम से कार्तिक आर्यन ने एक्टर्स की उस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है जिन्होंने पान मसाला की ऐड को ठुकरा लिया है। बता दें कि इसके पहले पुष्पा स्टारर अल्लू अर्जुन ने भी एक पान मसाला ब्रैंड के 10 करोड़ रुपये के विज्ञापन को ठुकरा दिया था। केजीएफ फेम यश ने भी इसी तरह पान मसाला के विज्ञापन को ठुकरा दिया था।


Ganesh Chaturthi: 1892 में इस व्यक्ति ने पहली बार पुणे में स्थापित की थी गणेशजी की मूर्ति, जानें गणेश चतुर्थी का इतिहास और परंपराएं

गौरतलब है कि बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुह खान एक तंबाकू कंपनी का विज्ञापन करने के लिए सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है। यहां तक की खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार को इसके लिए अपने फैन से क्षमा भी मांगनी पड़ी है।

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में प्यार का पंचनामा फिल्म के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने प्यार का पंचनामा -2 , कांजी द अन ब्रेकेबल, लुका छिपी, गेस्ट इन लंदन और सोनू की टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों में काम किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।