Ganesh Chaturthi: 1892 में इस व्यक्ति ने पहली बार पुणे में स्थापित की थी गणेशजी की मूर्ति, जानें गणेश चतुर्थी का इतिहास और परंपराएं

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी का त्योहार आज देश भर में मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी को लेकर भारत भर में अलग परंपराएं है

अपडेटेड Aug 31, 2022 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement
गणेश चतुर्थी का त्योहार आज देश भर में मनाया जा रहा है।

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी का त्योहार आज देश भर में मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी को लेकर भारत भर में अलग परंपराएं है। दक्षिण भारत में इसे बड़े उत्साह के साथ हर घर में मनाया जाता है। हालांकि, अब उत्तर भारत में भी लोग इसे बड़ी ही धूमधाम से मनाने लगे हैं। आइए जानते हैं कि गणेश चतुर्थी मनाने की शुरुआत कब और कैस हुई।

पुणे में 1892 में शुरु हुआ गणेश चतुर्थी मनाने का उत्सव

भाऊसाहेब लक्ष्मण जावले ने पहली बार 1892 में पुणे में एक सार्वजनिक जगह पर गणेशजी की मूर्ति स्थापित की थी। तभी से पंडालों या सामुदायिक पूजा के अलावा, महाराष्ट्र में घरों में गणेशोत्सव मनाया जाता है। यह चतुर्थी से एक दिन पहले "पद्य पूजा" या भगवान गणेश के चरणों की पूजा से शुरू होता है। चतुर्थी को भगवान गणेश घर में प्रवेश करते हैं।


भारत में ये है ट्रेडिशन – महाराष्ट्र में ऐसे मनाई जाती है गणेश चतुर्थी

फूड रिसर्चर चिन्मय दामले कहते हैं, “महाराष्ट्र में, हरितालिका और गौरी पूजन गणेशोत्सव का एक हिस्सा है और महिलाएं देवी पार्वती की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। चितपावन ब्राह्मणों और CKP कम्यूनिटी (चंद्रसेनिया कायस्थ प्रभु) में, एक नदी या झील के किनारे से सात कंकड़ एकत्र किए जाते हैं और देवी गौरी को दर्शाते हुए स्थापित किए जाते हैं। अगले दिन, घवाना-घटला (पतले चावल के आटे की रोटी और चावल की खीर) का भोग चढ़ाया जाता है। विदर्भ और मराठवाड़ा एरिया में महालक्ष्मी पूजन किया जाता है।

गोवा में ये है ट्रेडिशन

गोवा के घरों में, मटोली - एक लकड़ी का मंडप, जिसे मौसमी फूलों, पत्तियों, औषधीय जड़ी-बूटियों, फलों और सब्जियों से सजाया जाता है। इनका इस्तेमाल उपज पर भगवान के आशीर्वाद का के तौर पर किया जाता है। मंदिर से ताजे कटे हुए चावल की टहनी भगवान गणेश को अर्पित की जाती है, और विसर्जन के बाद पूरे साल घर के सामने लटका दी जाती है।

Zerodha के Nithin Kamath के पास ‘नहीं होता कोई क्लू’! जब कोई मांगता है मार्केट पर उनकी राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।