भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के लिए ताजा वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। 15 मई को जारी इस अपडेट के मुताबिक मानसून की दस्तक से पहले देश के कई राज्यों में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ 70 किमी/घंटा की रफ्तार वाले थंडरस्क्वॉ' (प्रचंड तूफान) का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ केरल और पूर्वोत्तर भारत में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राहत की बात यह है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने के कारण अगले एक हफ्ते तक मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
इन जगहों पर प्रचंड तूफान और आंधी का अलर्ट
आज यानी 15 मई को देश के कई राज्यों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में 70 किमी/घंटा तक जा सकती हैं।
प्रभावित क्षेत्र: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह।
धूल भरी आंधी: पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।
इन जगहों पर भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Forecast)
मानसून पूर्व की बारिश कई राज्यों में आफत बन सकती है-
अति भारी बारिश: केरल, माहे, असम और मेघालय में आज अति भारी वर्षा की संभावना है।
भारी बारिश: अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट है।
ओलावृष्टि: उत्तर आंतरिक कर्नाटक में आज ओले गिरने (की भी संभावना जताई गई है।
21 मई तक देश का मौसम कैसा रहेगा?
मानसून 2026: कब पहुंचेगा आपके द्वार?
IMD ने मानसून के आगमन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है (इसमें 4 दिन कम या ज्यादा हो सकते हैं)। 16 मई के आसपास मानसून के अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
भीषण लू (Heat Wave) की चेतावनी
बारिश और तूफान के बीच उत्तर और मध्य भारत के लोग गर्मी से बेहाल रहेंगे:
यूपी और राजस्थान: उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 16 से 21 मई के बीच भीषण लू चलने का अलर्ट है।
अन्य राज्य: मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी 17 मई के बाद पारा तेजी से चढ़ेगा। पश्चिमी राजस्थान में तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
मछुआरों और यात्रियों के लिए सलाह
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं। केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब रहेगी। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे गहरे समुद्र में जाने से बचें।