BPSC Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड आज bpsc.bih.nic.in पर होंगे जारी, जानें अन्य सभी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य भर के विभिन्न सरकारी विभागों में 807 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों के भाग लेने की संभावना है

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 1:14 PM
BPSC परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC आज मंगलवार (20 सितंबर) को बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक ) प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों को BPSC परीक्षा में शामिल होना हैं वें आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

इस परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा केवल एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।

एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर, 2022 को एक ही पाली में आयोजित होगा। परीक्षा पहले 21 सितंबर, 2022 को आयोजित की जानी थी, लेकिन किसी कारणों से इसे 30 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।


ये भी पढ़ें- सोनू सूद ने IAS की तैयारी करने वालों के लिए शुरू की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, जानें कैसे करें आवेदन

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट एक वैध सरकारी आईडी कार्ड एग्जाम सेंटर ले जाना होगा। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य भर के विभिन्न सरकारी विभागों में 807 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों के भाग लेने की संभावना है।

BPSC 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा में उम्मीदवारों से करेंट अफेयर्स, इतिहास, सामान्य विज्ञान, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय राजनीति सहित अन्य विषयों से कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।