सोनू सूद ने IAS की तैयारी करने वालों के लिए शुरू की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, जानें कैसे करें आवेदन

सोनू सूद न केवल बॉलीवुड फिल्मों में खलनायक के रूप में अपनी भूमिकाओं के लिए बल्कि Covid-19 महामारी के दौरान अपने मानवीय कामों के लिए भी देश में प्रसिद्ध हुए

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 9:09 PM
सोनू सूद ने IAS की तैयारी करने वालों के लिए शुरू की फ्री ऑनलाइन कोचिंग

अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए IAS में रुचि रखने वालों के लिए एक मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्रोग्राम (Free IAS Coaching Program) शुरू किया है। सोनू सूद न केवल बॉलीवुड फिल्मों में खलनायक के रूप में अपनी भूमिकाओं के लिए बल्कि Covid-19 महामारी के दौरान अपने मानवीय कामों के लिए भी देश में प्रसिद्ध हुए।

इस बार वह IAS की तैयारी कर रहे चुनिंदा उम्मीदवारों के लिए मुफ्त ऑनलाइन लेक्चर के साथ वापस आ गया है। डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (DIYA) की मदद से, सूद ने "संभवम 2022-23" नाम का एक प्रोजेक्ट शुरू किया है।

सूद चैरिटी फाउंडेशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की कि 'संभवम' के तहत, केवल कुछ चुने हुए छात्रों को भारत में प्रमुख सिविल सेवा संस्थानों की तरफ से मुफ्त ऑनलाइन IAS कोचिंग दी जाएगी। इससे लोगों के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के नए दरवाजे खुलेंगे।


संभावम के लिए कैसे करें साइन-इन?

IAS उम्मीदवार, जो सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन की फ्री UPSC कोचिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट soodcharityfoundation.org पर जा सकते हैं। वहां दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन:

- उनके वेबपेज पर जाएं- soodcharityfoundation.org

- होम टैब पर, अभियान टैब के तहत "संभवम 2022-23 मुफ़्त ऑनलाइन" लिंक पर क्लिक करें।

- Apply Now टैब दिखाई देगा। रिजस्ट्रेशन करने के लिए संभवम 2022-23 के लिए आवेदन पत्र भरें।

- आप सीधा पेमेंट टैब पर पहुंच जाएंगे, जहां आप पेमेंट कर सकते हैं और फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अमेरिका में पढ़ने का है सपना? तो ये रहीं US की टॉप यूनिवर्सिटी, जानें फीस और एडमिशन समेत सभी डिटेल

एक कैंडिडेट को 50 रुपए नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस भर के "संभव 2022-23" के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है। हालांकि, संभवम 2022-23 के लिए छात्रवृत्ति मुफ्त है। उम्मीदवार 25 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपडेट्स और रिजल्ट

संभवम के लिए आवेदन करने वालों को उनकी वेबसाइट (https://soodcharityfoundation.org/) पर लगातार नजर बनाए रखनी होगी। रेगुलर अपडेट के लिए ईमेल (स्पैम फोल्डर समेत) भी चेक करते रहें। SCF और DIYA की तरफ से ऑनलाइन कोर्स के लिए चयनित छात्रों को पार्टनर इंस्टीट्यूशन सौंपे जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।