BRBNM Recruitment 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) की सहायक कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) में कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तिथि 8 अक्टूबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पद पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आपको ऑफलाइन अप्लाई करना होगा।
जानिए कितनी निकली वैकेंसी
डिप्टी मैनेजर एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग बैंकग्राउंड- 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग बैंकग्राउंड- 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर सीविल इंजीनियरिंग बैंकग्राउंड- 5 पद
असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस एंड अकाउंड बैंकग्राउंड- 6 पद
असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी)- 4 पद
डिप्टी मैनेजर के लिए 37 साल
असिस्टेंट मैनेजर के लिए 31 साल
असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी) के लिए 45 से 52 साल
किसी भी पद के लिए अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स को को जारी किया गया ऑफिशियल नोटिस देखना होगा। हर एक पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है।
जिन कैंडिडेट्स को शॉर्ट-लिस्ट किया जाएगा। उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इसे ऑफलाइन अप्लाई करना होगा। इसके लिए पे ऑर्डर / डीडी, मार्कशीट, सर्टिफिकेट, टेस्टीमोनियर जैसी तमाम जानकारी लिखने के बाद एक एप्लीकेशन भेजना होगा। आप किस पद अप्लाई कर रहे हैं। इसकी जानकारी देनी होगी। आपको अपना फॉर्म नंबर 2/2022 से सीएफओ सह सीएस, भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड नंबर 3 और 4, आई स्टेज, आई फेज, बीटीएम लेआउट, बन्नेरघट्टा रोड पोस्ट बॉक्स नंबर 2924, डी.आर. कॉलेज पीओ, बेंगलुरु – 560029 पर भेजना है।