BSE Odisha Result: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 96.4% स्टूडेंट्स हुए पास, वेबसाइट और SMS से ऐसे करें चेक

BSE Odisha Class 10th Results 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE), ओडिशा ने आज यानी गुरुवार (18 मई) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट- bseodisha.ac.in और bseodisha.nic.in पर कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए। स्कूल और जन शिक्षा मंत्री प्रमिला मल्लिक और अन्य अधिकारियों ने कटक में रिजल्ट जारी की। जो छात्र इस साल परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे BSE Odisha की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in, orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर जाकर घर बैठे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

अपडेटेड May 18, 2023 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
BSE Odisha Class 10th Results 2023: इस साल कुल 96.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं

BSE Odisha Class 10th Results 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE), ओडिशा ने आज यानी गुरुवार (18 मई) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट- bseodisha.ac.in और bseodisha.nic.in पर कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए। स्कूल और जन शिक्षा मंत्री प्रमिला मल्लिक और अन्य अधिकारियों ने कटक में रिजल्ट जारी की। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे BSE Odisha की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in, orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर जाकर घर बैठे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक http://bseodisha.ac.in/ पर क्लिक करके भी रिजल्ट (BSE Odisha 10th Result 2023) देख सकते हैं। इस साल कुल 5 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल कुल 96.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

लड़कों का कुल पासिंग प्रतिशत 95.75 प्रतिशत है, जबकि लड़कियों का 97.05 प्रतिशत है। Odisha Board 10th HSC Result 2023 में कुल पासिंग प्रतिशत 96.4 प्रतिशत है। इस साल, कुल 5,12,460 छात्रों ने ओडिशा बोर्ड मैट्रिक परीक्षा (Odisha Board) पास की है। परीक्षा में कुल 5,21,444 छात्र शामिल हुए थे।


SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

5676750 नंबर पर एक SMS भेजकर छात्र ओडिशा बोर्ड के परिणाम को ऑफलाइन भी एक्सेस कर सकेंगे। ओडिशा कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 10 मार्च से 17 मार्च, 2023 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

रिजल्ट मोबाइल पर SMS के जरिए पाने के लिए अपने मैसेज बॉक्स में जाएं और OR10 प्रारूप का उपयोग करके 5676750 पर भेजें। 10वीं कक्षा के लिए BSE ओडिशा परिणाम प्रत्येक छात्र के रजिस्टर्ड नंबर पर भेजा जाएगा।

वेबसाइट से ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाएं।
  • अब 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए Result लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी जाने वाली सभी जानकारियां दर्ज करें, जिसमें आपका रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य व्यक्तिगत डेटा शामिल है।
  • इसके बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपते स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
  • आप अपना रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड भी कर लें।
  • रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।