BSEB Bihar DElEd 2022: बिहार DElEd कोर्स के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, ऐसे भरें फॉर्म, लास्ट डेट समेत जानें बाकी जरूरी डिटेल

उम्मीदवार बिहार DElEd 2022 के लिए आधिकारिक BSEB वेबसाइट - secondary.biharboardonline.com के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 29, 2022 पर 12:39 PM
BSEB Bihar DElEd 2022: बिहार DElEd कोर्स के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

BSEB Bihar DElEd 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 28 मार्च, 2022 से बिहार D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार DElEd 2022 के लिए आधिकारिक BSEB वेबसाइट - secondary.biharboardonline.com के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

DElEd (फेस-टू-फेस) कोर्स के ट्रेनिंग सेशन 2021-23 में एनरोल छात्रों के रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित कर दी गई है।


सेशन 2021-23 के एनरोल छात्रों का उनके संस्थान में रजिस्ट्रेशन 28 मार्च, 2022 से 8 अप्रैल, 2022 तक DElEd ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल की तरफ से ऑनलाइन किया जाएगा।

कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस?

ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से पहले, रजिस्ट्रेशन फॉर्म 26 मार्च, 2022 से समिति की वेबसाइट - http://secondary.biharboardonline.com/ पर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि इसे डाउनलोड किया जा सके और उम्मीदवारों को उपलब्ध कराया जा सके।

उनके द्वारा भरा गया रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करने के बाद, वे इसे संस्थान के रिकॉर्ड से मिलाएंगे और उसके बाद ही संबंधित छात्रों का ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे और फीस जमा करेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए 400/- रुपये फीस तय की गई है।

IAS टीना डाबी करने जा रही हैं दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनके हमसफर

ऑनलाइन भरे गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के आधार पर समिति की तरफ से 11 अप्रैल, 2022 को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी भी गलती को 11 अप्रैल, 2022 से 13 अप्रैल, 2022 तक वेबसाइट पर सुधारा जा सकता है।

ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने और फीस जमा करने में किसी भी तरह की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074, 2232257, 2232239 पर संपर्क किया जा सकता है।

BSEB Bihar DElEd 2022 कोर्स में कैसे करें रजिस्ट्रेशन:

STEP 1: BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - secondary.biharboardonline.com

STEP 2: होमपेज पर दिए गए 'Registraion' के लिंक पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

STEP 3: 'डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (फेस टू फेस)' सेक्शन के तहत 'view/download registration form' के लिंक पर क्लिक करें।

STEP 4: फॉर्म का प्रिंट-आउट लें।

STEP 5: सभी जरूरी डिटेल ध्यान से भरें और उम्मीदवार की एक तस्वीर भी इस पर लगाएं।

STEP 6: इसे एप्लीकेशन / रजिस्ट्रेशन फीस के साथ संबंधित स्कूल / सेंटर में जमा करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।