CBSE 10th Result Declared: 10वीं टर्म 1 का रिजल्ट जारी, जानें कब, कहां और कैसे मिलेगी मार्क्सशीट

CBSE 10th Result Declared: सीबीएसई (CBSE) ने कक्षा 10वीं के टर्म 1 परीक्षा 2021 के रिजल्ट की घोषण कर दी है

अपडेटेड Mar 12, 2022 पर 11:48 AM
CBSE 10th Result Declared: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, जानें कब, कहां और कैसे मिलेगी मार्क्सशीट

सीबीएसई (CBSE) ने कक्षा 10वीं के टर्म 1 परीक्षा 2021 के रिजल्ट की घोषण कर दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं टर्म 1 की मार्कशीट सभी संबंधित स्कूलों को भेज दी है। सीबीएसई ने स्कूलों को ईमेल भेजकर इस बात की जानकारी दी है। सीबीएसई द्वारा स्कूलों को भेजी गई मार्कशीट में केवल थ्योरी के मार्क्स हैं। इसके अलावा प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स स्कूलों के पास पहले से ही हैं। अब स्कूलों को दोनों थ्योरी और प्रैक्टिकल के मार्क्स जोड़कर एक साथ मार्कशीट तैयार करेंगे। उसके बाद छात्रों को मार्क्सशीट दी जाएगी।

ऑनलाइन नहीं आया रिजल्ट         

CBSE ने www.cbse.nic.in 2021 कक्षा 10 का परिणाम ऑनलाइन नहीं दिया है। यानी छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। सीबीएसई ने रिजल्ट की मार्क्सशीट छात्रों के संबंधित स्कूलों को भेज दी है। छात्र अपनी मार्क्सशीट स्कूल जाकर ले सकते हैं। 10वीं के छात्रों के टर्म 1 रिजल्ट में छात्रों का नाम, विद्यालय का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में अंक और प्रत्येक विषय के लिए मैक्सिमम अंक के साथ दिये अंकों आदि की जानकारी चेक करनी होगी।


 

 

जारी की टर्म 2 की डेटशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की टर्म 2 परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। सीबीएसई 26 अप्रैल से कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए टर्म 2 बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। बोर्ड ने कहा कि इस बार परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से होगा और दो पालियों में आयोजित नहीं किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।