Get App

CBSE बोर्ड ने जारी किया परीक्षा का नोटिफिकेशन, 1 जनवरी से प्रैक्टिकल और 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा

CBSE Board Exam 2025 Date: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रेक्टिकल परीक्षाओं के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगी। वहीं थ्योरी परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी। हालांकि बोर्ड ने अभी तक 10वीं 12वीं कक्षा के लिए डेटशीट जारी नहीं की है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई जल्द ही यह भी जारी कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 12:31 PM
CBSE बोर्ड ने जारी किया परीक्षा का नोटिफिकेशन, 1 जनवरी से प्रैक्टिकल और 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा
CBSE Board Exam 2025 Date: शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों के लिए सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच होंगी।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन यानी CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख ऐलान कर दिया है। ऐसे में जो छात्र इस बार बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं वे इन तारीखों को देख सकते हैं। सीबीएसई ने सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है। सर्कुलर के मुताबिक, सीबीएसई कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट (IA) 1 जनवरी 2025 से कराई जाएंगी। वहीं थ्योरी पेपर 15 फरवरी, 2025 से शुरू हो जाएंगे। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का नोटिस छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

बोर्ड ने जारी नोटिस में कहा कि सीबीएसई विंटर बाउंड स्कूलों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच होंगी। बोर्ड ने विंटर-बाउंड स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट के लिए एसओपी और दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। ये स्कूल जनवरी 2025 में बंद रहेंगे। बोर्ड ने इस बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी।

कब जारी होंगे बोर्ड एग्जाम की डेटशीट?

अब इसके बाद बोर्ड एग्जाम की डेटशीट का इंतजार है। पिछले आंकड़ों को देखें तो थ्योरी पेपर के लिए सीबीएसई टाइमटेबल दिसंबर में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 में देश-विदेश के 8,000 स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 44 लाख छात्र शामिल हुए थे। सीबीएसई ने हाल ही में कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए पात्र होने के लिए छात्रों को कम से कम 75 फीसीद उपस्थिति बनाए रखना जरूरी है। सीबीएसई ने मामले में कहा, "बोर्ड केवल मेडिकल इमरजेंसी कंडीशन, नेशनल या इंटरनेशनल स्पोर्ट्स आयोजनों में भागीदारी और अन्य गंभीर कारणों जैसे मामलों में 25 फीसीद की छूट देता है। इसके लिए दस्तावेज पेश करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें