हर छात्र का सपना होता है कि वह किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो। इसके लिए सही रणनीति के साथ तैयारी, बेहतर मार्गदर्शन और अच्छी किताबों का अहम रोल होता है। बहुत से गरीब छात्र होते हैं, जो महंगी किताबें नहीं खरीद पाते हैं। इसके साथ ही कोचिंग का भी सहारा नहीं ले पाते हैं। ऐसे लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (Moradabad Development Authority – MDA) ने अपने दफ्तर में ही जिज्ञासा लाइब्रेरी के नाम से एक प्लेटफॉर्म तैयार किया है। जहां हाएर एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबिंधत किताबें मुहैया कराई गई हैं। यह लाइब्रेरी पूरी तरह से फ्री हैं।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार का कहना है की शिक्षा सभी के लिए बहुत जरूरी है। कई बच्चे आगे जाना चाहते हैं, लेकिन उनके पास पढ़ने के लिए कोई साधन नहीं है। ऐसे बच्चों के लिए जिज्ञासा के नाम से इस लाइब्रेरी बनाई गई है। इस लाइब्रेरी में यूपीएससी, आईआईटी, नीट, के साथ-साथ किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जा सकती है।
जिज्ञासा लाइब्रेरी में किताबें कर सकते हैं दान
जिज्ञासा लाइब्रेरी पैसे नहीं लिए जाते हैं। यहां फ्री में बैटकर तैयारी कर सकते हैं। छात्रों के बैठने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई अपनी किताबें दान करना चाहते हैं तो यहां दान कर सकते हैं। हाल ही में मुरादाबाद के पाकबरा माता वाली मिलक की एक अध्यापिका ने जिज्ञासा लाइब्रेरी में कुछ किताबें दान की हैं। अध्यापिका मुक्ता रानी वार्ष्णेय ने कहा कि उनके बेटे ने हाएर एजुकेशन के लिए किताबें खरीदी थीं। उनके बेटे का चयन सरकारी नौकरी में हो गया है। अब ये किताबें घर पर अलमारी में ही रखी हैं। लिहाजा लाइब्रेरी में देना बेहतर है। यहां इन किताबों का इस्तेमाल होगा। मुक्ता रानी वार्ष्णेय ने अन्य लोगों से भी लाइब्रेरी में किताबें दान करने की अपील की है।
परीक्षा में सफलता के लिए समर्पित रहें
दरअसल, परीक्षाओं में सफलता के लिए समर्पण की जरूरत होती है। परीक्षाएं अक्सर उच्च शिक्षा और करियर के अवसरों के प्रवेश द्वार के रूप में काम करती हैं। जिससे गहन तैयारी की जरूरत रहती है। सही रणनीतियों के साथ, छात्र अपनी सीखने की क्षमताओं को बढ़ा सकते हैं। अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं। परीक्षा के दिन अपने प्रदर्शन को बेहतर किया जा सकता है। खास तौर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए, परीक्षाओं में सफलता के लिए समर्पण, अनुशासन और रणनीतिक दृष्टिकोण की जरूरत रहती है।