उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को PCS परीक्षा का शुभ मुहूर्त अभी तक नहीं मिल रहा है। साल भर में एक बार होनी वाली यह परीक्षा एक साल में दो बार तारीखों में बदलाव हो चुका है। दरअसल, UPPSC की पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 27 अक्टूबर 2024 को होना थी। लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है। प्रीलिम्स की यह परीक्षा पहले 17 मार्च को तय की गई थी। लेकिन आयोग ने परीक्षा टाल दी और 27 अक्टूबर को नई तारीख का ऐलान कर दिया था। अब आयोग ने एक बार फिर से तारीख आगे खिसका दी है।
बता दें कि पीसीएस की परीक्षा के लिए 5 लाख से अधिक लोगों ने अप्लाई किया है। ऐसे में इस परीक्षा का इंतजार लाखों लोगों को है। पीसीएस परीक्षा के जरिए डीएसपी एसडीएम और बीडीओ जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं।
नहीं बन पाए परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र बनाने में देरी होने की वजह से परीक्षा की डेट टालनी पड़ी है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आयोग की ओर से सभी जिलों के DM को लेटर लिखा जा चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, PCS परीक्षा के केंद्र तय करने के लिए 18 अक्टूबर को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक होनी है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बैठक में लोक सेवा आयोग के सचिव के अलावा सभी कमिश्नर और DM भी मौजूद रहेंगे। कैंडिडेट्स आधिकारिक नोटिस UPPSC की वेबसाइट uppsc.up.gov.in पर देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा दिसंबर 2024 के मध्य में कराने की बात कही गई है। कहने का मतलब ये हुआ कि 15 दिसंबर तक परीक्षा कराई जा सकती है।
220 पदों पर होनी है वैकेंसी
UPPSC ने PCS-2024 के लिए कुल 220 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू हुई थी। ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी थी। जबकि फॉर्म प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 2 फरवरी थी। यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के लिए अंतिम तिथि तक 5,74,538 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे। इसके बाद उम्मीदवारों को 9 फरवरी तक अपने आवेदन में संशोधन या सुधार करने का अवसर दिया गया था।
प्रीलिम्स में दो पेपर्स होते हैं
UPPSC की PCS के प्रीलिम्स में दो अनिवार्य पेपर होंगे। जिनके आंसर OMR शीट पर पर भरना होता है। पेपर-I सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और पेपर-II दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होता है। दोनों पेपर 200-200 मार्क्स के होंगे और समय 2 घंटे का दिया जाता है।