यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन लोगों ने परीक्षा दी है वो छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट कर फाइनल आंसर की देख सकते हैं। इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ फॉर्मेट में आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। लाखों छात्र लंबे समय से आंसर की का इंतजार कर रहे थे। अब संभावना जताई जा रही है कि टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नतीजे घोषित कर देगी।
बता दें कि यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जिसका आयोजन साल में दो बार होता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। यूजीसी नेट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी आजीवन होती है, जबकि जेआरएफ के लिए यह सर्टिफिकेट तीन सालों तक ही मान्य होता है।
फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
1- यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2024 चेक करने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
2- होमपेज पर यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2024 लिंक पर क्लिक करना है।
3- वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स एंटर करें।
4 – फिर यूजीसी नेट आंसर की डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक किया गया था। यह परीक्षाएं दो शिफ्ट में कराई गईं थीं। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी। इसके बाद आंसर की सितंबर में जारी की गई थी। जिसमें आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को 14 सितंबर, 2024 तक का मौका दिया गया था। फिर फाइनल आंसर की जारी की गई। यूजीसी नेट जून 2024 पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 फीसदी अंक लाना जरूरी है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों को 35 फीसदी अंक लाना जरूरी है।