CBSE Date Sheet 2024: CBCE 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरु होंगे एग्जाम

CBSE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट यानी टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। ये लगभग 55 दिनों तक चलेंगी। 10 अप्रैल, 2024 तक दोनों परीक्षाएं समाप्त होंगी। आम तौर पर बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन से लगभग 1 से 1.5 महीने पहले डेटशीट जारी की जाती है। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी

अपडेटेड Dec 12, 2023 पर 7:01 PM
Story continues below Advertisement
CBSE Date Sheet 2024: CBCE 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी

CBSE Date Sheet 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट यानी टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। ये लगभग 55 दिनों तक चलेंगी। 2 अप्रैल, 2024 तक दोनों परीक्षाएं समाप्त होंगी। आम तौर पर बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन से लगभग 1 से 1.5 महीने पहले डेटशीट जारी की जाती है। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी।

2023 शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक बढ़ा दी गईं। इसके अलावा, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी, जो सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:30 बजे समाप्त होगी। 2023 में सीबीएसई डेट शीट दिसंबर में जारी की गईं और परीक्षाएं 15 फरवरी को हुईं। कक्षा 10 की अंतिम परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं और कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 अप्रैल को समाप्त हुईं।

पेपर सिंगल पाली में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किए गए थे। इस साल की शुरुआत में शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षाएं शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से शुरू होकर साल में दो बार आयोजित की जाएंगी।


ये भी पढ़ें- पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मिली राजस्थान की कमान, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगे डिप्टी सीएम

इस बड़े बदलाव का उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम करना और छात्रों को अधिक लचीलापन और अपने स्कोर में सुधार करने का अवसर प्रदान करना है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुष्टि की है कि छात्रों के लिए साल में दो बार कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य नहीं होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।