CBSE Date Sheet 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट यानी टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। ये लगभग 55 दिनों तक चलेंगी। 2 अप्रैल, 2024 तक दोनों परीक्षाएं समाप्त होंगी। आम तौर पर बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन से लगभग 1 से 1.5 महीने पहले डेटशीट जारी की जाती है। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी।
