Get App

CBSE Open Book Exam: CBSE कराएगा ओपन बुक एग्जाम, किताबें और नोट्स ले जाने की मिलेगी छूट, जानिए क्या हैं नए बदलाव

CBSE Open Book Exam: सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन यानी CBSE ने ओपन बुक परीक्षा (Open Book Exam) कराने के मामले में एक प्रस्ताव तैयार किया है। पहले इसे पायलट रन के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। बोर्ड इसे जल्द ही लागू करने की भी तैयारी में है। हालांकि अभी तक इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 5:20 PM
CBSE Open Book Exam: CBSE कराएगा ओपन बुक एग्जाम, किताबें और नोट्स ले जाने की मिलेगी छूट, जानिए क्या हैं नए बदलाव
CBSE Open Book Exam: ओपेन बुक एग्जाम सिस्टम लागू होने पर बुक या स्टडी मैटेरियल या नोट्स आदि को ले जाने की छूट मिलेगी।

CBSE Open Book Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of School Examination - CBSE) से बोर्ड के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर रहे सेकेंड्री (9वीं और 10वीं) और सीनियर सेकेंड्री (11वीं तथा 12वीं) के स्टूडेंट्स के लिए यह खबर बेहद अहम है। कहा जा रहा है कि CBSE बोर्ड छात्रों को परीक्षा में किताबें, नोट्स, स्टडी मैटीरियल जैसी चीजें लेकर जाने की छूट देने की तैयारी में है। इसके लिए CBSE बोर्ड ओपन बुक एग्जाम (Open Book Exam) सिस्टम लागू करने की तैयारियों में जुटा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई का ये नया एग्जाम सिस्टम क्लास 9, 10, 11 और 12 के छात्र छात्राओं के लिए होगा। CBSE ने कुछ स्कूलों को 9वीं से 12वीं तक छात्र-छात्राओं के लिए OBE के जरिए परीक्षा कराने का प्रस्ताव भेजा है।

जानिए क्या होता है ओपन बुक एग्जाम

आमतौर पर परीक्षाओं में एडमिट कार्ड के अलावा किसी भी तरह का पेपर ले जाने की संख्त मनाही होती है। नोट्स ले जाना तो बहुत दूर की बात होती है। लेकिन Open Book Exam में छात्र अपने विषय से जुड़ी किताबें, स्टडी मैटीरियल या नोट्स लेकर परीक्षा में बैठ सकते हैं। ऐसे में एग्जाम में जो सवाल पूछे जाएंगे। उनके जवाब वे अपने पास मौजूद किताबों या नोट्स में ढूंढकर लिख सकते हैं। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से कोरोना महामारी के दौरान परीक्षाओं का आयोजन ओपेन बुक एग्जाम मोड में किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें