Get App

CISCE Results 2024: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

CISCE Board ICSE ISC Result 2024: रीचेक मॉड्यूल 6 मई को सुबह 11 बजे परिणाम घोषित होने के बाद एक्टिव हो जाएगा और यह 10 मई तक उपलब्ध रहेगा। इसके बाद ICSE/ISC के परिणामों की दोबारा जांच के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा

अपडेटेड May 06, 2024 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
CISCE Board ICSE ISC Result 2024: एग्जाम में कुल 237,631 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 128,131 लड़के और 109,500 लड़कियां शामिल थीं

CISCE Board ICSE ISC Result 2024: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज यानी सोमवार (6 मई) को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के रिजल्ट जारी करेगा। कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर उपलब्ध होगा। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपना इंडेक्स नंबर और UID दर्ज करना होगा। जो छात्र बोर्ड एग्जाम 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे सभी ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org के अलावा results.cisce.org पर भी जाकर चेक एवं डाउनलोड कर सकेंगे।

रीचेक मॉड्यूल 6 मई को सुबह 11 बजे परिणाम घोषित होने के बाद एक्टिव हो जाएगा और यह 10 मई तक उपलब्ध रहेगा। इसके बाद ICSE/ISC के परिणामों की दोबारा जांच के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, उम्मीदवारों को यह भी ध्यान देना चाहिए कि CISCE बोर्ड ने 5 मई को घोषणा की थी कि ICSE और ISC कंपार्टमेंट परीक्षाएं 2024 से बंद कर दी गई हैं।

पिछले साल ICSE में कुल 237,631 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 128,131 लड़के और 109,500 लड़कियां शामिल थीं। इसी तरह, ISC एग्जाम में 98,505 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 51,781 लड़के और 46,724 लड़कियां शामिल थीं। ISC परिणामों में, कुल 5 लड़कियों रिया अग्रवाल, इप्शिता भट्टाचार्य, मोहम्मद आर्यन तारिक, सुभम कुमार अग्रवाल और मान्या गुप्ता ने 399 अंक हासिल करके शीर्ष रैंक हासिल की थी।


ICSE, ISC Result को ऐसे चेक करें रिजल्ट

- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।

- अब होमपेज पर ICSE या ISC बोर्ड एग्जाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें। यह लिंक रिजल्ट जारी होने के बाद एक्टिव हो जाता है।

- इसके बाद अब यूनिक ID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड सबमिट करें।

- अब आपका रिजल्ट विंडो आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे अब चेक करें।

- इसके बाद आगे की जरूरत के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

DigiLocker पर ICSE, ISC रिजल्ट कैसे करें चेक?

- सबसे पहले छात्र digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।

- इसके बाद अपने मोबाइल नंबर के जरिए अपना एक डिजिलॉकर अकाउंट बनाएं।

- इसके बाद अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।

- अब मार्कशीट पर क्लिक करें और बोर्ड (10वीं या 12वीं) का चयन करें।

- फिर अपने रोल नंबर दर्ज करें और पासिंग ईयर का चयन करें।

- इसके बाद ICSE, ISC रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।

ये भी पढ़ें- CBSE Result 2024 Date: कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? सीबीएसई ने तारीख का कर दिया ऐलान, देखें लेटेस्ट अपडेट

Akhilesh

Akhilesh

First Published: May 06, 2024 10:25 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।