CUET PG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET PG 2025 एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। यह परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करवाई जाएगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, परीक्षा से 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जानी थी। लेकिन अब परीक्षा में 10 दिन से भी कम समय बचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आज जारी हो सकता है।
NTA ने कहा था कि CUET PG 2025 की सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जारी किया जाएगा।
NTA द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार nta.ac.in और pgcuet.samarth.ac.in से इसको डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार NTA ने गुरुग्राम (हरियाणा) और श्रीनगर (उत्तराखंड) को नए परीक्षा केंद्रों में शामिल किया है। CUET PG 2024 का एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी हो सकता है। उम्मीदवार इसे NTA की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप 1: NTA CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर "CUET परीक्षा सिटी स्लिप" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4: आपकी परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी।
स्टेप 5: डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखें।
कितने शिफ्ट में होगी परीक्षा
CUET PG 2025 की सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वे अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं। CUET PG की परीक्षा सुबह 9 से 10:30 बजे, दोपहर 12:30 से 2 बजे, और शाम 4 से 5:30 बजे तक तीन शिफ्ट में होगी । इस बार 4,12,024 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है और परीक्षा में 157 विषय होंगे। 90 मिनट की यह परीक्षा CBT मोड में होगी।