Get App

CUET PG 2025 : कब आएगी सीयूईटी पीजी एग्जाम की सिटी स्लिप? ये लेटेस्ट अपडेट आया सामने

CUET PG 2025: NTA जल्द ही CUET PG 2025 एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे nta.ac.in और exams.nta.ac.in/CUET-PG से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 के बीच CBT मोड में आयोजित करवाई जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 8:21 PM
CUET PG 2025 : कब आएगी सीयूईटी पीजी एग्जाम की सिटी स्लिप? ये लेटेस्ट अपडेट आया सामने
CUET PG 2025: NTA द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं

CUET PG 2025:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET PG 2025 एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। यह परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करवाई जाएगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, परीक्षा से 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जानी थी। लेकिन अब परीक्षा में 10 दिन से भी कम समय बचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आज जारी हो सकता है।

NTA ने कहा था कि CUET PG 2025 की सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जारी किया जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

NTA द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार nta.ac.in और pgcuet.samarth.ac.in से इसको डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार NTA ने गुरुग्राम (हरियाणा) और श्रीनगर (उत्तराखंड) को नए परीक्षा केंद्रों में शामिल किया है। CUET PG 2024 का एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी हो सकता है। उम्मीदवार इसे NTA की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें