CUET UG 2024 का शिड्यूल जारी! जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग लेकर एग्जाम अवधि सहित सबकुछ

CUET UG 2024 Schedule: प्रत्येक CUET 2024 शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय अलग-अलग होता है। जहां एंट्री गेट कुछ पालियों में एक घंटे पहले खुलते हैं। वहीं कुछ पालियों में एंट्री की प्रक्रिया लगभग 75 मिनट पहले शुरू होती है। दिव्यांग उम्मीदवार को परीक्षा के प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है

अपडेटेड Apr 23, 2024 पर 3:08 PM
CUET UG 2024 के एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई तक किया जाएगा

CUET UG 2024 Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA (National Testing Agency) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in के माध्यम से अपना डेटशीट चेक सकते हैं। CUET UG 2024 परीक्षा 15 मई से 24 मई, 2024 तक आयोजित की जाएगी।

3.48 लाख छात्रों ने किया अप्लाई

CUET UG एग्जाम के लिए करीब 13.48 लाख छात्रों ने अप्लाई किया है। कुल 380 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से 26 सेंटर विदेश में हैं। इसमें 63 विषयों की एग्जाम होगी। जनरल टेस्ट 60 मिनट का होगा। वहीं अन्य परीक्षाएं 45 मिनट की होंगी।


कितने शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं?

NTA के मुताबिक, इस बार एग्जाम 4 शिफ्ट में होंगी। शिफ्ट 1A सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, शिफ्ट 1 B दोपहर 12.15 से 1 बजे तक, शिफ्ट 2A दोपहर 3 बजे से 3.45 बजे तक और शिफ्ट 2B शाम 5 बजे से 6 बजे तक चलेगी। इसके अलावा अन्य पेपर 3 शिफ्टों में कराए जाएंगे। इसमें पहला शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से 11.15 बजे तक, दूसरा शिफ्ट 2 दोपहर 1.15 बजे से 2.45 बजे तक और तीसरा एवं आखिरी शिफ्ट 3 शाम 4.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक परीक्षाएं होंगी। इस एग्जाम हाइब्रिड मोड में होगा। यानी कुछ सब्जेक्ट की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में और कुछ की ऑफलाइन मोड में होंगी।

CUET 2024 रिपोर्टिंग टाइम

प्रत्येक CUET 2024 शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय अलग-अलग होता है। जहां एंट्री गेट कुछ पालियों में एक घंटे पहले खुलते हैं। वहीं कुछ पालियों में एंट्री की प्रक्रिया लगभग 75 मिनट पहले शुरू होती है। दिव्यांग उम्मीदवार को परीक्षा के प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है।

उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड पर CUET 2024 शिफ्ट समय के बारे में सूचित किया जाता है। CUET एडमिट कार्ड 2024 प्रत्येक चरण के लिए अलग से जारी किया जाता है, जिसमें शिफ्ट या स्लॉट समय, रिपोर्टिंग टाइमिंग और परीक्षा अवधि का उल्लेख होता है।

कब किस सब्जेट की है परिक्षाएं?

एग्जाम का फूल शेड्यूल जारी हो चुका है। इसके मुताबिक 15 मई को कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश और जनरल टेस्ट की परीक्षाएं होगी। जबकि 16 मई को इॅकोनोमिक्स, हिंदी, फिजिक्स, मैथ्मेटिक्स के एग्जाम कराए जाएंगे। 17 मई को जियोग्राफी, फिजिकल एजुकेशन, बिजनेस स्ट्डीज, अकाउंटेंसी की परीक्षाएं होगी। इसके अलावा 18 मई को हिस्ट्री, पॉलिटिक्ल साइंस,सोशियोलॉजी की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। ये सभी परीक्षाएं पेन-पेपर के जरिए कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें- CUET UG 2024 Tips: इन नियमों का करें पालन, मिलेगा मनचाहा कॉलेज, ऐसे करें तैयारी

वहीं, 21 मई 2024 को लैंग्वेज, फाइन ऑर्ट, संस्कृत,फैशन स्ट्डीज,साइकोलॉजी के एग्जाम होंगे। जबकि 22 मई को कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक प्रैक्टिस,होम साइंस, संस्कृत, टीचिंग एप्टीड्यूड, लीगल स्ट्डीज आदि की परीक्षाएं होगी। वहीं 24 मई को लैंग्वेज, टूरिज्म, इंवायरमेंटल स्ट्डीज, परफोरमिंग ऑर्ट आदि की परीक्षाएं कंप्यूटर मूड के जरिए कराई जाएंगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों के साथ अंग्रेजी में सबसे अधिक रजिस्टेशन हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।