Delhi Nursery Admission 2022: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के निजी स्कूलों (Private Schools) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश स्तर की कक्षाओं में दाखिला (Nursery Admission 2022-23) प्रक्रिया आज यानी एक दिसंबर से शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है, जबकि चयनित अभ्यर्थियों की पहली सूची 20 जनवरी को घोषित की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि नर्सरी ग्रेड के लिए बच्चों का सेलेक्शन शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी फाइनल लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। नर्सरी में आवेदन करने के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 4 साल होनी चाहिए। छात्रों के माता-पिता शिक्षा निदेशालय, डीओई दिल्ली की वेबसाइट edudel.nic.in पर नजर रखें।
