Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के 40 स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, छात्रों को वापस भेजा गया घर

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के 40 स्कूलों को फिर से बम से उडाए जाने की धमकी मिली है। यह धमकी स्कूलों के ई-मेल के जरिए मिली है। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों को वापस घर भेज दिया है

अपडेटेड Dec 09, 2024 पर 1:02 PM
Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के DPS आरके पुरम और जीडी गोयनका स्कूल को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिली है।

दिल्ली के 40 स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल शामिल हैं। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों को वापस घर भेज दिया है। सुबह करीब 7 बजे दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को इस बात की जानकारी दी गई। दिल्ली पुलिस की एक टीम आरके पुरम के डीपीएस स्कूल पहुंची। वहां जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों ने स्कूल परिसरों की तलाशी शुरू कर दी है। फिलहाल किसी विस्फोटक सामान मिलने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश में जुट गई है। इस घटना के बाद स्कूलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

दिल्ली में बम की धमकी का सिलसिला जारी


बता दें कि दिल्ली के स्कूल, एयरपोर्ट, होटल और अन्य जगहों पर बम की धमकियों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। कुछ समय पहले भी दिल्ली के रोहिणी में एक प्राइवेट स्कूल को बम की धमकी भरा एक ईमेल आया था। मेल पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। स्कूल प्रशासन ने हालात को कंट्रोल करते हुए पैरेंट्स को सूचना दी। स्कूल ने लिखा कि प्रिय अभिभावकों,स्कूल को एक आपातकालीन ईमेल (धमकी भरा ईमेल) मिला है। जिसके कारण छात्रों को जल्दी घर भेजा जा रहा है। बस और स्वयं घर जाने वाले छात्रों को 11 बजे स्कूल छोड़ने की अनुमति होगी। जिन्हें इंतजार करने की आवश्यकता है,उन्हें गेट 2 के पास पिकल बॉल कोर्ट में इंतजार करने की अनुमति होगी। आगे कहा गया था कि स्थिति नियंत्रण में है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

प्रशांत विहार इलाके में बम धमाका

रोहिणी के स्कूल को धमकी मिलने से एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता का एक बम धमाका हुआ था। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Maharashtra: फडणवीस-शिंदे-पवार के धमाकेदार शपथ ग्रहण में हुआ बड़ा कांड, चोर उड़ा ले गए लाखों का सामान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।