12वीं के बाद करें ये कोर्स, मिलेगी मोटी सैलरी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Diploma Courses: देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। बहुत से लोग नौकरी की तलाश में डूबे हुए हैं। कुछ लोग ऐसे होते है, जिन्हें कोर्स खत्म करते ही फौरन नौकरी मिल जाती है। ऐसे ही विदेश में नौकरी करने वालों की सैलरी काफी ज्यादा होती है। हालांकि सैलरी का कम या ज्यादा होना जॉब की पोजीशन पर भी निर्भर करता है

अपडेटेड Oct 03, 2024 पर 1:52 PM
Diploma Courses: कुछ ऐसे डिप्लोमा कोर्स हैं, जिससे मोटी कमाई कर सकते हैं

आज के इस दौर में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है। इसलिए हर छात्र चाहता है कि 12वीं के बाद ही वह पैसे कमाने लगे। यही वजह है कि कई छात्र पढ़ाई छोड़ कर बिजनेस या फिर किसी और काम धंधे में लग जाते हैं। बहुत से लोगों को 12वीं करने के बाद छात्रों को अपने लिए एक अच्छा करियर विकल्प चुनने में कठिनाई के दौर से गुजरना पड़ता है। वे समझ नहीं पाते कि उनके लिए कौन सा फील्ड या कोर्स अच्छा रहेगा। अगर आप 12वीं के बाद एक अच्छी नौकरी करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे कोर्स बता रहे हैं, जिससे आसानी से मोटी सैलरी उठा सकते हैं।

वैसे भी विदेश में जॉब करना हर किसी का सपना होता है। इसके पीछे के यूं तो कई कारण होते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कारण ये होता है कि विदेश में सैलरी काफी अच्छी मिलती है। भारत के मुकाबले विदेश में नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी काफी ज्यादा होती है। हालांकि सैलरी का कम या ज्यादा होना जॉब की पोजीशन पर भी निर्भर करता है।

मेडिकल हेल्थ सेक्टर में कमाई


मेडिकल कोर्सेज हों या कोई और हेल्थ केयर कोर्स। ये सेक्टर एक समंदर जैसा होता है। जिसका कोई अंत नहीं है। एमबीबीएस ही एकमात्र विकल्प नहीं है। फार्मासिस्ट से लेकर रिसर्चर तक, अस्पताल से लेकर दवा कंपनियों तक, आप अपनी योग्यता के अनुसार मोटी कमाई कर सकते हैं। टॉप मेडिकल कोर्स के ऑप्शन चुन सकते हैं। सरकारी हो या प्राइवेट, हेल्थ सेक्टर आपको मालामाल करने की क्षमता रखता है। समय के साथ इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। उसी हिसाब से कमाई भी बढ़ रही है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डिप्लोमा

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) की मांग आज के दौर में सबसे ज्यादा बढ़ रही है। हर क्षेत्र में आज इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। यह कोर्स वैसे तो कंप्यूटर साइंस के तहत आता है, लेकिन कई ऑफलाइन और ऑनलाइन संस्थान ऐसे भी हैं, जो इस कोर्स में डिप्लोमा करवाते हैं। इस कोर्स में आपको सिखाया जाता है कि कैसे आप एक ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार करें जो हर समस्या को हल कर सके। चैटजीपीटी, एलेक्सा और सिरी इसी टेक्नोलॉजी का ही उदाहरण हैं। अगर आप एक अच्छी और ज्यादा सैलरी वाली जॉब भविष्य में चाहते हैं तो इस कोर्स में डिप्लोमा कर सकते हैं।

क्लाउड कंप्यूटिंग में डिप्लोमा

क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। इस कोर्स को भारत में ज्यादा कॉलेज या संस्थान कराते भी नहीं हैं। हालांकि, ऑनलाइन आप इस कोर्स को बड़े आराम से कर सकते हैं। दरअसल, क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing) का कंप्यूटर की टेक्नोलॉजी में अहम रोल है। क्लाउड कंप्यूटिंग एक नेटवर्क होता है। जिससे आपका डेटा तेजी से प्रोसेस होता है। इसी क्लाउड कंप्यूटिंग के जरिए आपके कंप्यूटर में सेव डाटा को सिक्योर भी किया जाता है। यही वजह है कि इस सेक्टर के एक्सपर्ट का आज के दौर में ज्यादा डिमांड है। अगर इस कोर्स में आपने डिप्लोमा कर लिया और अपने स्किल्स को बेहतर कर लिया तो आसानी से सालाना 15 लाख तक का पैकेज मिल सकता है।

एनिमेशन और डिजाइन

अगर आपका क्रिएटिव माइंड है तो आपके लिए एनिमेशन डिजाइनिंग करियर एक अच्छा विकल्प है। यह आपको नए और रोचक विचारों को प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है। एनिमेशन डिजाइनिंग के लिए एक व्यक्ति को कंप्यूटर और कई एनिमेशन सॉफ्टवेयर की अच्छी नॉलेज होना चाहिए। इसके साथ ही क्रिएटिव सोच होनी चाहिए। एक एनिमेटर बनकर आप बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों तक, टेलीविजन शो, वीडियो गेम्स या विज्ञापन इंडस्ट्री में काम कर सकते हैं। ये इंडस्ट्री टैलेंट को मुंह मांगी कीमत देती है।

UPPSC ने RO और ARO की परीक्षा में किया बड़ा बदलाव, अब होगा सिर्फ एक पेपर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।