Study Abroad | इंग्लैंड की यूनिवर्सिटीज में अप्लाई करना चाहते हैं? ये बातें जान लीजिए तो एडमिशन की गांरटी हो जाएगी
अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए अप्लिकेशन प्रोसेस अलग-अलग है। अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए आपको इंग्लैंड की सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजेज में रजिस्टर और अप्लाई करना जरूरी होता है
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 18, 2022 पर 1:02 PM
हाल में इंग्लैंड ने Immigration System में बदलाव किया है। अब इंग्लैंड की यूनिवर्सिटीज में पोस्ट ग्रेजुएट के बाद स्टूडेंट्स को वर्क वीजा मिल रहा है।
मैंने 2013 में एक दोस्त से इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी (UK Universities) में दाखिला के बारे में जानकारी मांगी थी। यह दोस्त इंग्लैंड में पढ़ाई कर चुका था। दोस्त ने मुझे इंटरनेट पर जानकारियां लेने की सलाह दी। फिर, मेरे लिए प्रोसस आसान हो गया। अगर आप भी इंग्लैंड में पढ़ाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जान लीजिए कि यह बहुत ही सिंपल प्रोसेस है। यह दिल्ली यूनिवर्सिटी में अप्लाई करने से भी आसान है।
कब शुरू कर दें प्रोसेस?
एडमिशन लेने से एक साल पहले इसकी तैयारी शुरू कर दें। इसमें काफी रिसर्च शामिल है। लेकिन सब कुछ इंटरनेट पर उपलब्ध है। सबसे पहले आपको यूनिवर्सिटी लीग टेबल्स देखने होंगे, जो हर साल आते हैं। इससे आपको वहां की यूनिवर्सिटीज के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। आप इंफॉर्मेशन के लिए Discover Uni वेबसाइट भी देख सकते हैं। QS World Rankings को भी आप देख सकते हैं। इसमें आपको दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज की जानकारी मिल जाएगी।
अगर आपने उन यूनिवर्सिटीज की लिस्ट बना ली है, जिनमें आप अप्लाई करना चाहते हैं फिर उनकी वेबसाइट्स पर आपको बाकी जानकारी मिल जाएगी। आपको कोर्स मॉड्यूल, फैकल्टी और एडमिशन के लिए जरूरी चीजों के बारे में पता चल जाएगा। अगर आपके मन में किसी तरह का सवाल है तो आप सीधे यूनिवर्सिटी को एप्रोच कर सकते हैं।
आपको एडमिशन लेने से पहले यूनिवर्सिटी का रिपोर्ट कार्ड और प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी चेक कर लेना चाहिए। अगर आपकी दिलचस्पी एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज में है तो इंग्लैंड की कई यूनिवर्सिटीज में कई ऑप्शंस उपलब्ध है।
आखिर में आपको कोर्स फीस, अकोमोडेशन और लिविंड कॉस्ट को ठीक तरह से समझ लेना होगा। फिर, स्कॉलरशिप के बारे में जरूर जान लें। इंग्लैंड की सभी यूनिवर्सिटी में GMT या GRE जरूरी नहीं है। किसी खास कोर्स के लिए ये जरूरी हो सकते हैं।
अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए अप्लिकेशन प्रोसेस अलग-अलग
अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए अप्लिकेशन प्रोसेस अलग-अलग है। अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए आपको इंग्लैंड की सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजेज में रजिस्टर और अप्लाई करना जरूरी होता है। आप Universities and Colleges Admissions Service (UCAS) के जरिए यह कर सकते हैं। UCAS Website पर आपको अंडरग्रेजुएट एडमिशन और कोर्स के बारे में सभी जानकारियां मिल जाएंगी।
इंग्लैंड में पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए अलग अप्लिकेशन प्रोसेस है। यूनिवर्सिटीज की लिस्ट बनाने के बाद आपको हर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको अप्लिकेशन प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। शुरुआत में आपको यह मुश्किल लग सकता है। लेकिन ऑनलाइन प्रोसेस बहुत सरल और आसान है। आपको दो चीजों के लिए पहले से तैयार रहना होगा।
इनमें पहला है आपका Statement of Purpose(SoP)। इसमेंआपको यह बताना होगा कि आप इस कोर्स में क्यों एडमिशन लेना चाहते हैं। दूसरा है Recommendations from academics or Professionals। इन दोनों के लिए कुछ प्लानिंग की जरूरत पड़ती है। इसलिए आपको पहले से इनके लिए तैयार रहना चाहिए।
कुछ कोर्सेज UK Postgraduate Application and Statistical Service (UKPASS) स्कीम का इस्तेमाल करते हैं। इसके तहत आप एक सिंपल अप्लिकेशन के जरिए 10 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप UKPASS Service का कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कोई डेडलाइन नहीं है।
SoP बहुत मायने रखता है
निजी अनुभव से मैं बता सकता हूं कि एक अच्छे SoP बहुत फायदेमंद होता है। मैंने पिछले कई सालों में स्टूडेंट्स को SoP और UK Admission Process के बारे में सलाह दी है। मैंने पाया है कि Sop बहुत हेल्पफुल है। एक Authentic और motivated SoP जो आपके बारे में सही जानकारी दे सकता है बहुत अहम है। खासकर फंडंगि हासिल करने में इसका बड़ा रोल है। इसलिए इसे गंभीरता से लें। अभी से आपको इसे लिखना शुरू कर देना चाहिए, जिससे सब्मिट करने से पहले आप ड्राफ्ट को रिवाइज कर सकते हैं।
आप अप्लिकेशन प्रोसेस को ट्रैक कर सकते हैं
आपके अप्लिकेशन की हर जानकारी की जांच Application Management System करता है। फिर आपको ईमेल के जरिए हर स्टेप की जानकारी दी जाती है। आपके अप्लिकेशन पर फैसला होने के बाद आपको ईमेल से बता दिया जाएगा। आप अप्लिकेशन प्रोसेस को ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकते हैं।
स्कॉलरशिप के लिए जरूर अप्लाई करें
इंग्लैंड में पढ़ाने करने पर काफी खर्च आता है। लेकिन, स्कॉलरशिप और फाइनेंशियल सपोर्ट आसानी से उपलब्ध हैं। स्कॉलरशिप और फंडिंग प्रोग्राम के लिए आप British Council की मदद ले सकते हैं। कई यूनिवर्सिटीज की अपनी स्कॉलरशिप और फंडिंग प्रोग्राम हैं।
GREAT Programme के बारे में जानकर आपको खुशी होगी। इसके तहत इंडिया सहित 18 देशों के स्टूडेंट्स को पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए कम से कम 10,000 पौंड की मदद ट्यूशन फीस के लिए मिलती है। यह एक साल के लिए होती है।
हाल में इंग्लैंड ने Immigration System में बदलाव किया है। अब इंग्लैंड की यूनिवर्सिटीज में पोस्ट ग्रेजुएट के बाद स्टूडेंट्स को वर्क वीजा मिल रहा है। मास्टर या पीएचडी डिग्री के साथ आप कम से कम तीन साल के ग्रेजुएट वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद आप इंग्लैंड में नौकरी तलाश कर सकते हैं।