DRDO 2022: डीआरडीओ में 10वीं पास के लिए नौकरी, 1900 से ज्यादा पोस्ट, जानें योग्यता और कहां करना होगा अप्लाई

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपने यहां नौकरियां निकाली है। ये सभी नौकरियां साइंस, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और ITI पास युवाओं के लिए निकली हैं

अपडेटेड Aug 26, 2022 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DRDO में निकली है 1900 पोस्ट।

DRDO CEPTAM Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपने यहां नौकरियां निकाली है। ये सभी नौकरियां साइंस, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और ITI पास युवाओं के लिए निकली हैं। डीआरडीओ के सेंटर फॉर पर्सोनेल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निशियन की पोस्ट के लिए 1900 नौकरियां हैं। एलिजिबल कैंडीडेट इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन 3 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। इन पोस्ट में आवेदन करने के लिए 23 सितंबर तक का समय है।

इन पोस्ट पर निकली है जॉब

पोस्ट - सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट- B - 1075 वैकेंसी

एलिजिबिलिटी - सम्बन्धित ट्रेड/विषय में साइंस/इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा (एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, बॉटनी, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन, लाइब्रेरी साइंस, मैथ्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, फोटोग्राफी, फीजिक्स, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, साइकोलॉजी, टेक्सटाइल, जूलॉजी आदि शामिल है)


चुनाव का तरीका - टियर-1 सीबीटी स्क्रीनिंग टेस्ट, टियर-2 सीबीटी सिलेक्शन टेस्ट

पद – टेक्निशियन - A - 826 वैकेंसी

10वीं पास और इन ट्रेड में ITI का कोर्स किया होना जरूरी है। इसमें ऑटोमोबाइल, बुक बाइंडर, कारपेंटर, सीएनसी ऑपरेटर, COPA, ड्रॉट्समैन (मैकेनिकल), डीटीपी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, ग्राइंडर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (डीजल), मिल राइट मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, पेंटर, फोटोग्राफर, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग, शीट मेटल वर्कर, टर्नर, वेल्डर जैसे कामों के लिए पोस्ट शामिल है।

चुनाव का तरीका - टियर-1 सीबीटी सेलेक्शन टेस्ट, टियर - 2 ट्रेड स्किल टेस्ट

आयु सीमा

कैंडीडेट की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी एनसीएल, ईएसएम, दिव्यांग को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

कब तक कर सकते हैं अप्लाई

कैंडीडेट के पास 3 सितंबर से 23 सितंबर तक का समय अप्लाई करने के लिए है।

Nifty नहीं पार करेगा 18400 का लेवल, IT इंडेक्स तोड़ेगा जून का निचला स्तर : टेक्निकल एनालिस्ट दिनेश नागपाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।