सरकारी अधिकारी बनने का है सपना, SSC CGL में निकली है 7500 वैकेंसी, जानें कैसे भर सकते हैं फॉर्म

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सरकारी नौकरी के लिए काफी बड़ी तादाद में वैकेंसी जारी की है। SSC की इस भर्ती प्रक्रिया में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को CBI, IB और अलग अलग सरकारी विभागों में नौकरी दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट SSC.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के फॉर्म भरने की आखिरी डेट 3 मई 2023 है

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 7:19 PM
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सरकारी नौकरी के लिए काफी बड़ी तादाद में वैकेंसी जारी की है

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आपने ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सरकारी नौकरी के लिए काफी बड़ी तादाद में वैकेंसी जारी की है। SSC की इस भर्ती प्रक्रिया में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को CBI, IB और अलग अलग सरकारी विभागों में नौकरी दी जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया SSC CGL यानी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के तहत भरी जाएंगी।

कहां से कर पाएंगे आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट SSC.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के फॉर्म भरने की आखिरी डेट 3 मई 2023 है। SSC CGL में अधिकतर पदों पर फॉर्म भरने की योग्यता ग्रेजुएशन है। अगर फॉर्म भरते वक्त किसी तरह की कोई गलती हो जाती है तो आप इसे 7 और 8 मई को करेक्ट भी कर पाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 3 अप्रैल से ही फॉर्म भरे जाने की शुरुआत हो गई है। SSC CGL में 7500 वैकेंसी भरी जाएंगी।

इंडियन रेलवे ने निकाली है लोको पायलट की वैकेंसी, जानें इस जॉब से जुड़ी सारी डिटेल


कब होगा SSC CGL की परीक्षा

SSC CGL टियर वन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 के बीच आयोजित कराई जाएगी। टियर 1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। टियर-2 की परीक्षा के लिए एक अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। SSC CGL टियर-2 का एग्जाम डिस्क्रिप्टिव तरीके से लिया जाएगा। वहीं अगर फॉर्म फीस की बात करें तो जनरल कटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म फीस के तौर पर 100 रुपये देने होंगे। वहीं महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और फिजिकल हैंडीकैप्ड उम्मीदवारों को कोई भी फॉर्म फीस नहीं देनी होगी।

ऐसे फिल होगा SSC CGL का फॉर्म

SSC CGL का फॉर्म अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफीशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए अप्लाई के टैब पर क्लिक करना होगा। फिर सारी जरूरी जानकारियों को दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर आपको अपने डॉक्युमेंट्स को अपलोड करके फीस का भुगतान करना होगा। फिर फॉर्म को सबमिट करके आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।