अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और रेलवे में नौकरी करने का मन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल बात ये है कि रेलवे में नौकरी के वैकेंसी निकली हुई है। इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। रेलवे में यह वैकेंसी लोको पायलट के लिए निकाली गई है। बता दें कि लोको पायलट ट्रेन चलाने वालों को कहा जाता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करके रेलवे में नौकरी करने का सपना पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं रेलवे की इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक डिटेल के बारे में।
रेलवे में आने वाली है लोको पायलट की वैकेंसी
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के तहत ग्रुप C और ग्रुप D के कर्मचारियों के लिए असिस्टेंट लोको पायलट की वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (GDCE) के आधार पर होगा। जो भी उम्मीदवार NWR असिस्टेंट लोको पायलट की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर ऑनलाइन इस वैकेंसी के लिए आवेदन फॉर्म को फिल कर सकते हैं।
रेलवे में निकली इस वैकेंसी के लिए फॉर्म 7 अप्रैल को ही जारी कर दिए गए थे। इस वैकेंसी के लिए अप्लीकेशन प्रोसेस 6 मई 2023 को बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रेलवे में कुल 238 लोको पायलटों की वैकेंसी को भरा जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं की पारीक्षा का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, मैच्योर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिक (डीजल) में ITI का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। साथ ही मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इस वैकेंसी के तहत जनरल कटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 42 वर्ष तय की गई है। वहीं ओबीसी कटेगरी में आने वाले 45 साल तक के उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में अप्लाई कर सकते हैं। जबकि एससी और एसटी कटेगरी में आने वाले उम्मीदवार 47 साल तक इस भर्ती प्रक्रिया में अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सेलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, एप्टीट्यूड टेस्ट क जरिए होगा। इसके बाद उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा। फॉर्म भरने के लिए किसी भी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी।