SBI Recruitment: SBI में निकली हजारों पदों पर भर्तियां, 41000 तक मिलेगी सैलरी, जानिए कैसे करें अप्लाई

SBI Recruitment: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) ने चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इनमें 1031 पद भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2023 है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 11, 2023 पर 9:39 AM
इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा

SBI Recruitment: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India – SBI) ने बंपर वैकेंसी निकाली है। बैंक ने चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती करने की तैयारी में है। इसमें कुल 1031 पद भरे जाएंगे। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2023 है।

इन पद के लिए स्टेट बैंक या किसी दूसरे सरकारी बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 60 से 63 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बैंक की ओर से जारी किया गया नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

जानिए किस पद पर कितनी वैकेंसी?


चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर: 821 पोस्ट

चैनल मैनेजर सुपरवाइजर: 172 पोस्ट

सपोर्ट ऑफिसर: 38 पोस्ट

कितनी मिलेगी सैलरी?

चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर: 36,000 रुपये

चैनल मैनेजर सुपरवाइजर: 41,000 रुपये

सपोर्ट ऑफिसर: 41,000 रुपये

कैसे होगा चयन?

इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू के जरिए का जाएगा। जितने भी फॉर्म मिले हैं उनकी स्क्रीनिंग के बाद शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। कैंडिडेट्स के मार्क्स के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।

EPFO में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, हर महीने 80,000 रुपये से भी ज्यादा मिलेगी सैलरी

कैसे करें अप्लाई?

अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर विजिट करना होगा।

फिर होमपेज पर आपको भर्ती से जुड़ा लिंक मिल जाएगा।

अब आपको Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा।

पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।

एप्लिकेशन फॉर्म भरिए और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा।

सभी डिटेल्स को फिल कर फॉर्म सब्मिट कर दीजिए।

आखिर में एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लीजिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।