EPFO में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, हर महीने 80,000 रुपये से भी ज्यादा मिलेगी सैलरी

EPFO में काफी बंपर तादाद में वैकेंसियां निकाली गई हैं। सराकरी नौकरी करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करके सरकारी नौकरी हासिल करने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। EPFO की इस वैकेंसी के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भरे जाने की शुरुआत 27 मार्च यानी आज से ही हो रही है। अगर आपने 12वीं पास कर ली है या फिर अगर आप ग्रेजुएट भी हैं तो आप EPFO की इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 9:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
EPFO में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, हर महीने 80,000 रुपये से भी ज्यादा मिलेगी सैलरी

अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ अकाउंट को मैनेज करने वाली इंप्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) में काफी बंपर तादाद में वैकेंसी निकाली गई हैं। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करके सरकारी नौकरी हासिल करने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं EPFO की इस वैकेंसी से जुड़ी तमाम डिटेल के बारे में।

कब से अप्लाई कर सकते हैं फॉर्म

EPFO की इस वैकेंसी के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भरे जाने की शुरुआत 27 मार्च यानी आज से ही हो रही है। अगर आपने 12वीं पास कर ली है या फिर अगर आप ग्रेजुएट भी हैं तो आप EPFO की इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया है। आप को बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए EPFO में कुल 2,859 वैकेंसियों को भरा जाना है।


किन पदों पर होगी भर्ती

EPFO की इस वैकेंसी में सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर 2674 और स्टेनोग्राफर के पद पर 185 वैकेंसियों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती की ऑफीशियल वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है।

EPFO: अपने EPF अकाउंट में ऑनलाइन जोड़े नया नॉमिनी, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

EPFO की इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता

सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर अप्लाई करने के लिए अभ्यार्थियों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को प्रति मिनट इंग्लिश में 35 शब्द और हिंदी में 30 शब्द की टाइपिंग स्पीड का भी होना जरूरी है। वहीं स्टेनोग्राफर के पद पर अप्लाई करने के लिए आपके पास 12वीं का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपके पास 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी होनी चाहिए।

क्या है उम्र सीमा

EPFO की इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वालों की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। जबकि इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की मैक्सिमम एज 27 साल तय की गई है। साथ ही रिजर्व कटेगरी वालों को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा एवं कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के आधार पर होगा। स्टेनोग्राफर पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट की जगह स्टेनो स्किल टेस्ट होगा। सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट को लेवल 5 के तहत 29200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक वहीं स्टेनोग्राफर को लेवल 4 के तहत 25,500 रुपए से लेकर 81,100 रुपये तक की सैलरी का प्रावधान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।