FCI Recruitment 2022: फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली 5000 से ज्यादा वैकेंसी, 88000 रुपये होगी सैलरी, जानिए कैसे करें अप्लाई

FCI Recruitment 2022: फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 5,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2022 है

अपडेटेड Sep 29, 2022 पर 2:47 PM
FCI में फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो चुकी है

FCI Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे हैं तो फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Food Corporation of India -FCI) में निकले पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। FCI ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो गई है। इस वैकेंसी के जरिए कुल 5,043 पदों को भरा जाएगा। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

ये भर्तियां सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल में जूनियर इंजीनियर, स्टेनो ग्रेड-3 और एजी-3 जनरल, एकाउंट्स, टेक्निकल, डिपो, हिंदी के पदों के के लिए हैं। सबसे अधिक 2388 वैकेंसी नॉर्थ जोन में हैं। साउथ जोन में 989, ईस्ट जोन में 768, वेस्ट जोन में 713 और नॉर्थ ईस्ट जोन में 185 वैकेंसी हैं।

आवश्यक शैक्षिक  योग्यता


अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। योग्यता के संबंध में जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित सारी जानकारियां दी गई हैं।

फीस

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए 500 रुपये फीस देना होगा।फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई आदि से भर सकते हैं।

सैलरी

जेई – 34000-103400 रुपये प्रति महीना

स्टेनो ग्रेड 2 –30500-88100 रुपये प्रति महीना

एजी ग्रेड 3 –28200- 79200 रुपये प्रति महीना

Sarkari Naukri: लोक सेवा आयोग में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

जानिए कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.recruitmentfci.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Recruitment Advertisement No. 01/ 2022-FCI Category-III dated 03.09.2022. के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर registration करें। इसके अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर दें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फीस जमा कर दे। पूरी प्रक्रिया होने के बाद सब्मिट कर दें और एप्लीकेशन का प्रिंट ले लेना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।