Sarkari Naukri: लोक सेवा आयोग में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने ने असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है

अपडेटेड Sep 29, 2022 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतर मौका सामने आया है। तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (Telangana State Public Service Commission -TSPSC) भर्तियों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer), जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (Technical Officer) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप इच्छुक हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

कुल 833 पद भरे जाएंगे। इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2022 है। अप्लाई करने की ऑनलाइन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो चुकी है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

जानिए कितनी निकली वैकेंसी


असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 62 पद

असिस्टेंट इंजीनियर – 41 पद

असिस्टेंट इंजीनियर शहरी विकास और पब्लिक हेल्थ – 13 पद

म्यूनिसिपल असिस्टेंट इंजीनियर – 29 पद

टेक्निकल ऑफिसर – 09 पद

आदिवासी कल्याण विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर – 03 पद

सिंचाई और अन्य विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर – 227 पद

भूजल विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर – 12 पद

परिवहन सड़क और भवन विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर – 28 पद

BRBNM Recruitment 2022: RBI की इस कंपनी में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए लास्ट डेट और कैसे करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के पद पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से संबंधित वर्ग में डिप्लोमा होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

उम्र सीमा

कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जानिए कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले TSPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.tspsc.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिख रहे career या recruitment टैब पर क्लिक करें। अब इस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें अप्लाई करने के मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद फीस जमा करके सब्मिट पर बटन दबा दें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।