FCI Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे हैं तो फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Food Corporation of India -FCI) में निकले पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। FCI ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो गई है। इस वैकेंसी के जरिए कुल 5,043 पदों को भरा जाएगा। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
