Get App

IIT outside India: देश के बाहर पहला आईआईटी खुलेगा इस देश में, भारतीयों को अप्लाई करने का मिलेगा मौका

IIT outside India: तकनीकी शिक्षा के मामले में आईआईटी (IIT) देश का सबसे प्रतिष्टित इंस्टीट्यूट है। अब इसका कैंपस देश के बाहर भी खुलने वाला है। देश के बाहर सबसे पहला आईआईटी कैंपस अफ्रीकी देश तंजानिया के जंजीबार में खुला था। इसे लेकर मिनिस्ट्री ऑफ एडुकेशन (MoE), आईआईटी मद्रास और तंजानिया-जंजीबार के मिनिस्ट्री ऑफ एडुकेशन एंड वोकेशनल ट्रेनिंग के बीच 5 जुलाई को MOU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर साइन हुए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 11:23 AM
IIT outside India: देश के बाहर पहला आईआईटी खुलेगा इस देश में, भारतीयों को अप्लाई करने का मिलेगा मौका
IIT outside India: आईआईटी मद्रास जंजीबार में आईआईटी कैंपस खोलेगी और इसकी योजना वहां अक्टूबर 2023 से प्रोग्राम लॉन्च करने यानी पढ़ाई शुरू करने की है।

IIT outside India: तकनीकी शिक्षा के मामले में आईआईटी (IIT) देश का सबसे प्रतिष्टित इंस्टीट्यूट है। अब इसका कैंपस देश के बाहर भी खुलने वाला है। देश के बाहर सबसे पहला आईआईटी कैंपस अफ्रीकी देश तंजानिया के जंजीबार में खुला था। इसे लेकर मिनिस्ट्री ऑफ एडुकेशन (MoE), आईआईटी मद्रास और तंजानिया-जंजीबार के मिनिस्ट्री ऑफ एडुकेशन एंड वोकेशनल ट्रेनिंग के बीच 5 जुलाई को MOU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर साइन हुए। इस मौके पर जंजीबार के राष्ट्रपति डॉ हुसैन अली म्विन्यी और भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर उपस्थित रहे। बता दें कि जंजीबार तंजानिया का सेमी-ऑटोनॉमस प्रोविंस है।

अक्टूबर से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

मंत्रालय की तरफ से जारी रिलीज के मुताबिक तंजानिया और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मान्यता देते हुए शैक्षिक साझेदारी को औपचारिक रूप दिया गया है। इस साझेदारी के तहत आईआईटी मद्रास जंजीबार में आईआईटी कैंपस खोलेगी और इसकी योजना वहां अक्टूबर 2023 से प्रोग्राम लॉन्च करने यानी पढ़ाई शुरू करने की है। प्रेस रिलीज के मुताबिक स्टूडेंट्स का सेलेक्शन, एकेडमिक प्रोग्राम, सिलेबस और शैक्षणिक विवरण का काम आईआईटी मद्रास संभालेगी जबकि इसे चलाने का पूरा खर्चा जंजीबार-तंजानिया सरकार उठाएगी। यहां पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को आईआईटी मद्रास की डिग्री मिलेगी। यहां पढ़ाई के लिए अफ्रीका समेत अन्य देशों के साथ-साथ भारतीय छात्रों को भी अप्लाई करने का मौका मिलेगा।

नोएडा में खुला देश का पहला वैदिक थीम पार्क, पर्यटक लेजर और साउंड शो का भी उठा सकेंगे आनंद

NEP 2020 के तहत विदेश में कैंपस खोलने को दिया जा रहा बढ़ावा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें