Govt Jobs 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बेहद अहम मौका सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission- RPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। राजस्थान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी। फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 तय की गई है।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 200 पद भरे जाएंगे। कैंडिडेट्स को सलाह है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए अप्लाई करने से पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख लें।
कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, तेल प्रौद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव-रसायन विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान में डिग्री या रसायन विज्ञान में पीजी डिग्री या चिकित्सा में डिग्री या किसी अन्य समकक्ष होनी चाहिए। कैंडिडेट्स को हिंदी और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
कैंडिडेट्स की उम्र 1 जनवरी, 2023 तक 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
अनारक्षित/बीसी/ईबीसी (क्रीमीलेयर)- 350 रुपये
इडब्लूएस/बीसी/ईबीसी नॉन क्रीमीलेयर- 250 रुपये
पे मैट्रिक्स लेवल – L-11- ग्रेड पे-4200 रुपये
परीक्षा दो भागों में कराई जाएंगी। एक पार्ट ए है और पार्ट बी है। पार्ट ए में राजस्थान का सामान्य ज्ञान पूछा जाएगा। जिसमें 40 प्रश्न रहेंगे। यह 40 अंक का होगा। इसके बाद पार्ट बी में आपके संबंधित विषय से जुड़े प्रश्न होंगे। यह पेपर 110 अंक का होगा। परीक्षा 2.30 घंटे तक होगी।
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
फिर, होम पेज पर जाकर लिंक पर क्लिक करें।
फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
फॉर्म की फीस भरें। इसके बाद सब्मिट कर दें।
भविष्य के लिए दस्तावेज का एक प्रिंट आउट लें।