Govt Jobs 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बेहद अहम मौका सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission- RPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। राजस्थान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी। फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 तय की गई है।
