GATE 2023: आज से गेट एप्लीकेशन में कर सकते हैं सुधार, इस लिंक पर जाकर करें बदलाव

GATE 2023: गेट के एप्लीकेशन में अगर आप कुछ सुधार करना चाहते हैं तो 14 नवंबर तक कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को कराई जाएगी

अपडेटेड Nov 08, 2022 पर 11:00 AM
GATE की परीक्षा फरवरी में होगी और मार्च में रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

GATE 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (Indian Institute of Technology -IIT Kanpur) ने ग्रेजुएट एप्ट्टीयूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering - GATE) परीक्षा से जुड़े मामले में अहम फैसला लिया है। IIT कानपुर ने गेट परीक्षा फॉर्म में सुधार करने की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब आज यानी 8 नवंबर से कोई भी छात्र अपने गेट एप्लीकेशन के फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। लिहाजा जिन लोगों ने GATE 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्हें लगता है कि फॉर्म में दी गई डिटेल्स में कुछ गड़बड़ी है। ऐसी स्थिति में वो सुधार कर सकते हैं।

इसके लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। सुधार करने की यह सुविधा 14 नवंबर, 2022 तक मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि फॉर्म में सुधार की सुविधा 4 नवंबर से 11 नवंबर तक होनी थी।

इन डिटेल्स में कर सकते हैं बदलाव


कैंडिडेट्स अपने नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, पता, कॉलेज की डिटेल, माता-पिता या अभिभावकों की डिटेल में बदलाव कर सकते हैं। एग्जाम पेपर, अतिरिक्त परीक्षा पत्र, मौजूदा पेपर और परीक्षा शहर में बदलाव कर सकते हैं। गेट 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए कैंडिडेट्स को फीस भरना होगा। इसमें फीस वापसी नहीं की जाएगी। गेट 2023 एप्लीकेशन में सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन आईडी या ईमेल और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। सिर्फ वही लोग अपने फॉर्म में ऑनलाइन बदलाव कर सकते हैं। जिन लोगों ने अपने फॉर्म सब्मिट कर दिए हैं।

GATE 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज है आखिरी तारीख, gate.iitk.ac.in पर ऐसे करें अप्लाई

कैसे करें सुधार

कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाना होगा।

यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर 'GATE 2023 Application Correction Window Link' लिखा होगा। इस पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।

इस पेज पर अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

अब आपको अपने एप्लीकेशन में जो बदलाव करने हैं। उसे कर सकते हैं।

अब निर्धारित फीस जमा करें और सबमिट का बटन दबाएं।

इस फॉर्म को डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकाल लें।

कब होगी परीक्षा

गेट की 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को कराई जाएगी। इसके लिए 3 जनवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोन कर सकते हैं। 16 मार्च को इसका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।