GATE 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज है आखिरी तारीख, gate.iitk.ac.in पर ऐसे करें अप्लाई

फरवरी में होने वाली गेट परीक्षा के लिए इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Technology, Kanpur) आज, 04 अक्टूबर, 2022 को एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर देगा

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 1:18 PM
महिला उम्मीदवारों और SC/ST/PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 850 रुपये है

GATE 2023: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आज यानी मंगलवार को लास्ट डेट है। फरवरी में होने वाली गेट परीक्षा के लिए इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Technology, Kanpur) आज, 04 अक्टूबर, 2022 को एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर देगा।

ये भी पढ़ें- Dubai Hindu Temple: दुबई में रह रहे हिंदुओं को दशहरे से पहले बड़ा गिफ्ट! आज होगा पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, जानें क्या है खास

IIT कानपुर ने इससे पहले GATE 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बिना लेट फीस के 4 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। हालांकि, कैंडिडेट्स के पास लास्ट डेट बीतने के बाद भी एक और मौका है।


अगले साल होगी परीक्षा

जो छात्र आज अप्लाई करने से चूक गए हैं, वे अभी भी अगले तीन दिनों यानी 5, 6 और 7 अक्टूबर, 2022 तक परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ अप्लाई कर सकते हैं। गेट 2023 की परीक्षा अगले साल 4, 5, 11 और 12 जनवरी को होगी। रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्र 3 जनवरी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन फीस

महिला उम्मीदवारों और SC/ST/PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 850 रुपये है। जबकि विदेशी नागरिकों सहित अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1700 रुपये है। GATE 2023 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसका आयोजन इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर द्वारा किया जा रहा है।

ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1- अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in. पर जाएं।

स्टेप 2- फिर "GATE 2023 registration" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद लॉगिन डिटेल्स सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अप्लीकेशन फॉर्म भरें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 5- एक बार सारा प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 6- अब कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।