Dubai Hindu Temple: दुबई में रह रहे हिंदुओं को दशहरे से पहले बड़ा गिफ्ट! आज होगा पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, जानें क्या है खास

खलीज टाइम्स ने बताया कि यह मंदिर सिंधी गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है, जो संयुक्त अरब अमीरात के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है। मंदिर की नींव फरवरी 2020 में रखी गई थी

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 12:27 PM
रामनवमी के मौके पर दुबई में रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है

Dubai Hindu Temple: दुबई में रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों को दशहरा से ठीक पहले एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में आज यानी मंगलवार से पहला हिंदू मंदिर खुल जाएगा। दुबई में जेबेल अली इलाके में स्थित नया हिंदू मंदिर दशहरा उत्सव से एक दिन पहले मंगलवार को खुलने वाला है। यह मंदिर दुबई के वरशिप विलेज में बनाया गया है।

खलीज टाइम्स ने बताया कि यह मंदिर सिंधी गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है, जो संयुक्त अरब अमीरात के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है। मंदिर की नींव फरवरी 2020 में रखी गई थी। उद्घाटन क्षेत्र में पूजा स्थल होने के दशकों पुराने भारतीय सपने को पूरा करता है।

मंदिर का पहले ही झलक पा चुके हैं लोग


आधिकारिक उद्घाटन से पहले एक सितंबर को मंदिर को आंशिक तौर पर खोल दिया गया था। इसलिए पहले ही हजारों लोग मंदिर की झलक देख चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि यहां सभी धर्मों के लोग जा सकते हैं। यहां नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक विशेष पूजा का आयोजन भी किया गया।

आज नहीं मिलेगी मंदिर में एंट्री

मंगलवार को उद्घाटन कार्यक्रम की वजह से आम जनता को प्रवेश नहीं मिलेगा। हालांकि बुधवार से यह सभी के लिए खोल दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर में 16 भगवान की मूर्तियां स्थापित हैं। हिंदू समुदाय मंदिर को लेकर काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें- JEE Main Exam 2021 Scam: जेईई परीक्षा में छेड़छाड़ के मामले में रूसी नागरिक गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड

जब से मंदिर के उद्घाटन की घोषणा की गई है लोग बेसब्री से एंट्री की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। फाइनली अब उनका इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि यूएई में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं। इनमें हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई भी शामिल हैं।

खुलने की टाइमिंग

मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, दुबई का नया हिंदू मंदिर सुबह 6:30 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। मंदिर में दैनिक आधार पर लगभग 1,000 से 1,200 भक्तों को आसानी से समायोजित करने की क्षमता है। जेबेल अली 'पूजा गांव' के रूप में प्रसिद्ध है, जिसमें कई चर्च और गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा हैं।

इस मंदिर में प्रवेश के लिए पहले से बुकिंग कराने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए क्यूआर कोड आधारिक बुकिंग सिस्टम तैयार किया गया है। इसके अलावा वेबसाइट पर जाकर भी बुकिंग कराई जा सकती है। अक्टूबर के अंत तक वीकेंड के लिए अधिकांश बुकिंग पहले ही हो चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।