GATE 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (Indian Institute of Technology -IIT Kanpur) ने ग्रेजुएट एप्ट्टीयूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering - GATE) परीक्षा से जुड़े मामले में अहम फैसला लिया है। IIT कानपुर ने गेट परीक्षा फॉर्म में सुधार करने की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब आज यानी 8 नवंबर से कोई भी छात्र अपने गेट एप्लीकेशन के फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। लिहाजा जिन लोगों ने GATE 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्हें लगता है कि फॉर्म में दी गई डिटेल्स में कुछ गड़बड़ी है। ऐसी स्थिति में वो सुधार कर सकते हैं।
