इंडियन आर्मी में जूनियर कमांडिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जानें सेना में निकली इस वैकेंसी की पूरी डिटेल

इंडियन आर्मी में जूनियर कमांडिंग ऑफिसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इंडियन आर्मी में जूनियर कमांडिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती होने के इच्छुक युवा भारतीय सेना की ऑफीशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी में जूनियर कमांडिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए अप्लीकेशन फॉर्म 16 फरवरी को जारी किया गया था। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मार्च 2023 है

अपडेटेड Feb 24, 2023 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
इंडियन आर्मी में जूनियर कमांडिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जानें सेना में निकली इस वैकेंसी की पूरी डिटेल

इंडियन आर्मी (Indian Army) ज्वाइन करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद ही शानदार खबर है। दरअसल इंडियन आर्मी में जूनियर कमांडिंग ऑफिसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। भारतीय सेना ज्वाइन करने के इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह भर्ती धार्मिक शिक्षक के पद के लिए निकली है। भारतीय सेना में धार्मिक शिक्षक की पोस्ट जूनियर कमांडिग ऑफिसर के समकक्ष रखी गई है।

कहां से कर सकते हैं फॉर्म अप्लाई

इंडियन आर्मी में जूनियर कमांडिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती होने के इच्छुक युवा भारतीय सेना की ऑफीशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी में जूनियर कमांडिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए अप्लीकेशन फॉर्म 16 फरवरी को जारी किया गया था। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मार्च 2023 है।

DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ कैब्स में जूनियर रिसर्च फेलो की निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई


क्या है एज लिमिट और फॉर्म की फीस

JCO धार्मिक शिक्षक के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 25 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए और हवलदार SCO के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस कटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए फॉर्म फीस 250 रुपये रखी गई है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एसईबीसी और फिजिकल हैंडीकैप्ड कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए भी फॉर्म फीस 250 रुपये ही रखी गई है।

क्या है क्वालिफिकेशन

इंडियन आर्मी ने कुल 128 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में धार्मिक शिक्षक, JCO और हवलदार पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की गई है। बता दें कि JCO धार्मिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उस धर्म के बारे में प्रासंगिक ज्ञान और अनुभव होना चाहिए, जो वे पढ़ाना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जो हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें गणित विषय के साथ बीए / बीएससी या बीई / बीटेक किया होना चाहिए। साथ ही 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट और PCM स्ट्रीम के साथ 12वीं पास होना भी जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।