DRDO Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन, सेंटर फॉर एयर बोर्न सिस्टम (DRDO-CABS) ने 18 जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर अप्लाई सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 21 दिन तक है।
एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग - 1 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग - 7 पद
सभी उम्मीदवार, जिनके पास फर्स्ट डिवीजन में वैलिड गेट स्कोर के साथ BE/B.Tech डिग्री हो या ग्रेजुएट एवं पोस्ट-ग्रेजुएट दोनों में फर्स्ट डिवीजन के साथ ME/M.Tech की डिग्री हो, वे अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि केवल 2021 और 2022 का GATE स्कोर ही स्वीकार्य है।
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा विज्ञापन की अंतिम तिथि के हिसाब से 28 साल है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में पांच साल तक की छूट और जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके वैध GATE स्कोर और डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिर ऑनलाइन/वॉक इन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और सफल उम्मीदवारों की अंतिम सूची DRDO की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
- DRDO Recruitment 2023 अधिसूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन ईमेल के माध्यम से jd.rectt@cabs.gov.in पर भेजना होगा।
- आवेदन ईमेल में सेल्फ अटेस्टेड फॉर्म, आवश्यक सर्टिफिकेट्स और डिग्री की स्कैन की गई कॉपी के साथ अटैच कर दें।
- उम्मीदवार आवेदन पत्र डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के 'What’s New' सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अधिसूचना जारी होने से 21 दिन है। समय सीमा समाप्त होने के बाद जमा किए गए आवेदनों को खारिज कर दिया जाएगा।