आंगनबाड़ी में निकली है अलग अलग पदों पर 5714 वैकेंसी, जानें क्या फॉर्म भरने की फीस और लास्ट डेट

आंगनबाड़ी में कई पदों के लिए 5714 भर्तियां निकली हैं। जो भी उम्मीदवार महिलाएं इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहती हैं वे आंगनबाड़ी का ऑफीशियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए मिनिमम एज क्राइटेरिया 18 साल है वहीं मैक्सिमम एज क्राइटेरिया 27 साल है। इसके अलावा सरकारी मानदंडों के अनुसार उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 11:14 PM
Story continues below Advertisement
आंगनबाड़ी में निकली है अलग अलग पदों पर 5714 वैकेंसी, जानें क्या फॉर्म भरने की फीस और लास्ट डेट

Anganwadi Recruitment 2023: आंगनबाड़ी में नौकरी खोज रही महिला उम्मीदवारों के लिए एक बेहद ही काम की खबर है। आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर और वर्कर सहित कई सारे पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इस वैकैंसी के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। आवेदन 17 फरवरी से से ही शुरू हो चुके हैं और फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 मार्च 2023 है। हालांकि आपको बताते चलें कि ये वैकेंसी महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब की तरफ से निकाली गई है। यानि अगर आप इसमें सेलेक्ट हो जाती हैं तो आपको पंजाब में ही नौकरी करनी होगी।

कैसे कर सकते हैं आवेदन

पंजाब आंगनबाड़ी में कई पदों के लिए 5714 भर्तियां निकली हैं। जो भी उम्मीदवार महिलाएं इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहती हैं वे आंगनबाड़ी का ऑफीशियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए मिनिमम एज क्राइटेरिया 18 साल है वहीं मैक्सिमम एज क्राइटेरिया 27 साल है। इसके अलावा सरकारी मानदंडों के अनुसार उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी।

भारी छंटनी के बीच टेक कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, 2023 में मिल सकता है 10% सैलरी हाइक का तोहफा


जॉब के बारे में दूसरी डिटेल

आंगनबाड़ी की इस भर्ती में कुल 5714 लोगों को नौकरी दी जानी है। जिसमें से आंगनबाड़ी वर्कर के लिए 1016 पद, मिनी आंगनबाड़ी वर्कर के लिए 129 पद, आंगनबाड़ी हेल्पर के लिए 4569 पद हैं। फार्म अप्लाई करने की तारीख 17 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च को खत्म होगी। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल रखी गई है। भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक फॉर्म अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं,12वीं या फिर ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जनरल कटेगरी के लिए फॉर्म भरने की फीस 1000 रुपये रखी गई है। वहीं एससी, और ईडब्ल्यूएस कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फॉर्म फीस 250 रुपये और ईएसएम कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फॉर्म फीस 200 रुपये रखी गई है। शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए फॉर्म फीस 500 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।