छत्तीसगढ़ एपेक्स बैंक में निकली है सैकड़ों वैकेंसी, हर महीने मिलेगी 91300 रुपये की सैलरी

सहकारी एपेक्स बैंक में बड़ी संख्या में नौकरी के लिए वैकेंसी को जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें फॉर्म अप्लाई करके बैंक में सरकारी नौकरी हासिल करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल के बारे में भी जान लेते हैं

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 7:24 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं और आपकी इच्छा बैंक की नौकरी करने की है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं और आपकी इच्छा बैंक की नौकरी करने की है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल सहकारी एपेक्स बैंक में बड़ी संख्या में नौकरी के लिए वैकेंसी को जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें फॉर्म अप्लाई करके बैंक में सरकारी नौकरी हासिल करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल के बारे में भी जान लेते हैं।

छत्तीसगढ़ वालों के लिए निकली है बैंक में वैकेंसी

बैंक में निकली यह वैकेंसी खास तौर पर छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए है। दरअसल यह वैकेंसी छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड में निकली हुई है। छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड ने सहायक प्रबंधक सहित अलग अलग पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है।


कहां से कर पाएंगे इसके लिए आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए इसकी ऑफीशियल वेबसाइट vyapamonline.cgstate.gov.in/online/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के तहत कुल 398 उम्मीदवारों का सेलेक्शन होगा। इसमें मैनेजर के पद पर 260, जनरल हेल्पर के पद पर 98, सहायक मैनेजर के पद पर 23 और कर्यालय सहायक के पद पर 17 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा।

UPSC ने जारी किया है ESE का फॉर्म, इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के पास सरकारी अधिकारी बनने का गोल्डन चांस | Moneycontrol Hindi

कब तक कर सकत हैं इसके लिए अप्लाई

छत्तीसगढ़ एपेक्स बैंक में निकली इस वैकेंसी के लिए आप 30 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सेलेक्शन रिटेन एग्जाम, एंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। वहीं इसमें सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 19500 रुपये से 91300 रुपये के बीच मंथली सैलरी दी जाएगी।

ऐसे कर सकते हैं इसमें अप्लाई

छत्तीसगढ़ एपेक्स बैंक में निकली इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर अवेलबल ऑनलाइन भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको लॉगिन पेज में डिटेल दर्जकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म को भरने के बाद आपको फीस सबमिट करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।